फोटो गैलरी

Hindi Newsदिल्ली में धुंध से रेल, हवाई परिवहन प्रभावित

दिल्ली में धुंध से रेल, हवाई परिवहन प्रभावित

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार की सुबह ठंड और कोहरे का असर विमान और रेल सेवाओं पर भी दिखा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में कोहरा छंटने के साथ धूप निकलने का अनुमान व्यक्त किया...

दिल्ली में धुंध से रेल, हवाई परिवहन प्रभावित
Thu, 03 Jan 2013 07:05 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार की सुबह ठंड और कोहरे का असर विमान और रेल सेवाओं पर भी दिखा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में कोहरा छंटने के साथ धूप निकलने का अनुमान व्यक्त किया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, प्रात: 8.30 बजे दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गई।

कोहरे की वजह से उत्तर रेलवे ने 21 यात्री रेलगाड़ियों के देरी से चलने व दो रेलगाड़ियों के स्थगित किए जाने की सूचना दी है।

दूसरी तरफ दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा (डीआईएएल) ने बताया कि पांच यात्री विमानों को कोहरे की वजह से उड़ान भरने में देरी हुई।

दिल्ली में ठंड अपने चरम पर है। गुरुवार को शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे गिरकर 4.4 पर पहुंच गया। राष्ट्रीय राजधानी में ठंड ने बीते 44 वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शाम में ठंडी हवाओं के असर से फिर सर्दी बढ़ने का अनुमान जताया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें