फोटो गैलरी

Hindi Newsसोनाक्षी की सुरक्षा में लगे 80 जवान

सोनाक्षी की सुरक्षा में लगे 80 जवान

बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा की सुरक्षा के लिए 80 जवानों को लगाया गया है। सोनाक्षी इन दिनों अपनी पहली तमिल फिल्म 'लिंगा' की शूटिंग मैसूर में कर रही हैं। सोनाक्षी की सुरक्षा के लिए 50...

सोनाक्षी की सुरक्षा में लगे 80 जवान
एजेंसीThu, 15 May 2014 04:03 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा की सुरक्षा के लिए 80 जवानों को लगाया गया है। सोनाक्षी इन दिनों अपनी पहली तमिल फिल्म 'लिंगा' की शूटिंग मैसूर में कर रही हैं। सोनाक्षी की सुरक्षा के लिए 50 पुलिसकर्मी और 30 बाउंसर तैनात किए गए हैं। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक रजनीकांत के साथ काम कर रही हैं।       
      
बताया जाता है कि रजनीकांत और सोनाक्षी को देखने के लिए लोगों की भीड़ ऐसी जमा हुई कि वहां भारी मात्रा में सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया। बताया जाता है कि जब रजनीकांत ने ऐश्वर्या राय के साथ 'रोबोट' और दीपिका पादुकोण के साथ 'कोचादैंया' फिल्म की शूटिंग की थी तब इसकी आधी भी सिक्योरिटी नहीं थी। सोनाक्षी के लिए डबल सुरक्षा का इंतजाम किया गया है।
      
उल्लेखनीय है कि के.एस. रवि कुमार के निर्देशन में बन रही फिल्म 'लिंगा' में रजनीकांत और सोनाक्षी के अलवा दक्षिण भारतीय अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी भी काम कर रही है। ए.आर. रहमान फिल्म का संगीत तैयार कर रहे है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें