फोटो गैलरी

Hindi Newsबिहार के ऐतिहासिक धरोहरों को पर्यटन स्थल बनाएंगे नीतीश

बिहार के ऐतिहासिक धरोहरों को पर्यटन स्थल बनाएंगे नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐतिहासिक किला मैदान में दीप जलाकर राजगीर महोत्सव की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजगीर व गया ही नहीं, बल्कि सूबे में कई ऐसी धरोहर हैं जिनका विकास कर हम अपनी आर्थिक...

बिहार के ऐतिहासिक धरोहरों को पर्यटन स्थल बनाएंगे नीतीश
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 29 Nov 2015 10:58 AM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐतिहासिक किला मैदान में दीप जलाकर राजगीर महोत्सव की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजगीर व गया ही नहीं, बल्कि सूबे में कई ऐसी धरोहर हैं जिनका विकास कर हम अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। इस कारण हमने निर्णय लिया है कि इनके विकास के लिए इंटीग्रेटेड मास्टर प्लान बनाकर उसे क्रियान्वित किया जाएगा।

सीएम ने कहा कि नालंदा, गया समेत पूरे सूबे के पुरातात्विक स्थलों की बारीकियों का वैज्ञानिक और ऐतिहासिक अध्ययन करायेंगे। इसके बाद धरोहर का विकास करेंगे। सूबे में बही बदलाव की बयार के बाद देशी-विदेशी सैलानियों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई। लेकिन अब भी भरपूर आर्थिक लाभ नहीं मिल रहा है। राजगीर और गया आने वाले पर्यटकों का ठहराव कम से कम सात दिन करने के उद्देश्य से भी काम होगा। उन्होंने कहा कि राजगीर की पंच पहाड़ियों में भी काफी संभावनाएं हैं। यह स्थल इतिहास, विज्ञान के साथ ही औषधि के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें