फोटो गैलरी

Hindi Newsbigg boss 10 contestant priyanka jaggas exboyfriend gautam arora revealed shocking things about her

बिग बॉस 10: प्रियंका जग्गा के एक्स बॉयफ्रेंड ने खोले उनके चौंकाने वाले राज

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 10' की ड्रामा क्वीन प्रियंका जग्गा शो के शुरू होने से ही चर्चा में थी। शो में लड़ाई-झगड़े में सबसे आगे रहने वाली प्रियंका अब इस शो से बेघर हो गई हैं। हाल ही में उनके...

बिग बॉस 10: प्रियंका जग्गा के एक्स बॉयफ्रेंड ने खोले उनके चौंकाने वाले राज
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 26 Oct 2016 06:02 PM
ऐप पर पढ़ें

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 10' की ड्रामा क्वीन प्रियंका जग्गा शो के शुरू होने से ही चर्चा में थी। शो में लड़ाई-झगड़े में सबसे आगे रहने वाली प्रियंका अब इस शो से बेघर हो गई हैं। हाल ही में उनके एक्स बॉयफ्रेंड डीजे-एक्टर गौतम अरोड़ा ने प्रियंका के कई राज खोले हैं।

गौतम का कहना है कि वह अपने पति से 3-4 साल पहले अलग हो गई थी। उनका पति उन्हें और दो बच्चों को छोड़ कर चला गया था। गौतम ने कहा, 'मैं प्रियंका से द्वारका में असोम क्लब के लॉन्च पर मिला था और 4-5 महीने तक हमने एक दूसरे को डेट किया था। मुझे उनका पार्टी करना पसंद नहीं था इसलिए मैंने उन्हें छोड़ दिया था।'

गौतम ने कहा, 'प्रियंका हमेशा पैसों के पीछे भागती थी और उनके बहुत दोस्त भी हैं। प्रियंका इस इंडस्ट्री में किसी को नहीं जानती और बिग बॉस के ऑडिशन के लिए उन्होंने मेरी मदद ली थी।' गौतम ने ये भी कहा कि प्रियंका ने बिग बॉस के घर में करवा चौथ का व्रत रखा था। उनसे कोई पूछे कि उसने किसके लिए यह व्रत रखा था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें