फोटो गैलरी

Hindi Newsकश्मीर घाटी में अभी भी तापमान शून्य से नीचे

कश्मीर घाटी में अभी भी तापमान शून्य से नीचे

चिल्लाई कलां के 40 दिन की अवधि के दूसरे दिन धूप निकलने के बावजूद कश्मीर घाटी में तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है। घाटी में 40 दिन की कड़ाके की ठंड के मौसम को चिल्लाई कलां के नाम से जानते हैं। मौसम...

कश्मीर घाटी में अभी भी तापमान शून्य से नीचे
एजेंसीSat, 22 Dec 2012 04:44 PM
ऐप पर पढ़ें

चिल्लाई कलां के 40 दिन की अवधि के दूसरे दिन धूप निकलने के बावजूद कश्मीर घाटी में तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है। घाटी में 40 दिन की कड़ाके की ठंड के मौसम को चिल्लाई कलां के नाम से जानते हैं।

मौसम विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जबकि लेह सबसे ठंडा रहा और वहां का तापमान शून्य से 17 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

कारगिल में भी रात काफी ठंडी रही वहां न्यूनतम तापमान शून्य से 14.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जबकि पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें