फोटो गैलरी

Hindi Newsजाने माने लेखक एवं पत्रकार शिव कुमार मिश्र का निधन

जाने माने लेखक एवं पत्रकार शिव कुमार मिश्र का निधन

प्रसिद्ध लेखक एवं पत्रकार शिव कुमार मिश्र का गुरुवार को हृदयाघात से निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी, दो पुत्र एवं एक पुत्री हैं। उत्तर प्रदेश के पिलुखवा निवासी मिश्र ने पश्चिम...

जाने माने लेखक एवं पत्रकार शिव कुमार मिश्र का निधन
एजेंसीThu, 22 Jan 2015 03:25 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रसिद्ध लेखक एवं पत्रकार शिव कुमार मिश्र का गुरुवार को हृदयाघात से निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी, दो पुत्र एवं एक पुत्री हैं।

उत्तर प्रदेश के पिलुखवा निवासी मिश्र ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में वामपंथी आंदोलन के जरिये राजनीति में अपने कैरियर की शुरुआत की थी और काफी वर्षों तक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) से जुडे़ रहे। वह पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह एवं अन्य प्रख्यात नेताओं के करीबी रहे और वर्ष 1975 में आपातकाल के दौरान 11 महीनों तक जेल में रहे।

मिश्र ने बहुत सी पुस्तकें लिखी जिनमें पंडित सुंदर लाल पर लिखी किताब काफी प्रसिद्ध रही। वह नेशनल बुक ट्रस्ट के सलाहकार भी थे। उन्होंने प्रसिद्ध शोधकर्ता बिपिन चंद्र और पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री कपिल सिव्बल के साथ भी काम किया था। राजनीतिक एवं सामाजिक आंदोलन पर अपनी गहरी पकड़ के बल पर उन्होंने कई समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं के लिए बतौर फ्रीलांसर पत्रकार लिखा।

मिश्र के निधन की सूचना मिलते ही काफी संख्या में लेखक, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार और राजनीतिज्ञ उनके आवास पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनका अंतिम संस्कार आज गाजियाबाद स्थित हिंडन शमशान गृह में किया जायेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें