फोटो गैलरी

Hindi Newsमुंबई में घुसे चार आतंकी, हाई अलर्ट घोषित!

मुंबई में घुसे चार आतंकी, हाई अलर्ट घोषित!

गुजरात और मुंबई के बीच समुद्री रास्ते से चार संदिग्ध आतंकवादियों के देश में घुसने के बारे में खुफिया ब्यूरो की चेतावनी के बाद पूरे महानगर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और सुरक्षा बलों ने चौकसी...

मुंबई में घुसे चार आतंकी, हाई अलर्ट घोषित!
एजेंसीSat, 15 Dec 2012 04:19 PM
ऐप पर पढ़ें

गुजरात और मुंबई के बीच समुद्री रास्ते से चार संदिग्ध आतंकवादियों के देश में घुसने के बारे में खुफिया ब्यूरो की चेतावनी के बाद पूरे महानगर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और सुरक्षा बलों ने चौकसी बढ़ा दी है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि खुफिया ब्यूरो ने गत चार दिसंबर को ही चार आतंकवादियों के मुंबई में घुसने के बारे में मुंबई पुलिस, तटरक्षक बल और नौसेना को चेतावनी जारी की थी।
 चेतावनी मिलने के बाद से पुलिस महानगर के सभी होटलों और झुग्गी झोपड़ियों में तलाशी ले रही है और साथ ही राजमार्गों और मुख्य सड़कों पर नाकेबंदी कर दी गई है।

यह सुरक्षा व्यवस्था पूरे महीने जारी रहेगी। इसके अलावा तटीय क्षेत्र में मौजूद 27 पुलिस थानों को संवदेनशील क्षेत्रों की निगरानी करने की जिम्मेदारी दी गई है। भाभा परमाणु शोध केंद्र, मड आइलैंड, भाउचा ढक्का और बधवार पार्क पर भी निगरानी रखी जा रही है। दूसरी तरफ नौसेना और तटरक्षक बल की नौकाएं समुद्री क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें