फोटो गैलरी

Hindi Newsशहर के आयोजनों की झलक

शहर के आयोजनों की झलक

इस हफ्ते कई महोत्सव और प्रसिद्ध बाजार आपके स्वागत के लिए तैयार हैं, जिनमें साकेत में होने वाले म्यूजिक काऊ फेस्टिवल से लेकर दिल्ली हाट में लगने वाला दस्तकारी हाट क्राफ्ट बाजार सबसे खास...

शहर के आयोजनों की झलक
Fri, 04 Jan 2013 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी में इस हफ्ते कई महोत्सव और प्रसिद्ध बाजार आपके स्वागत के लिए तैयार हैं, जिनमें साकेत में होने वाले म्यूजिक काऊ फेस्टिवल से लेकर दिल्ली हाट में लगने वाला दस्तकारी हाट क्राफ्ट बाजार सबसे खास हैं।
काऊ म्यूजिक फेस्टिवल को देखने के लिए आप आज प्लाजा एम्फीथिएटर, सिटी सेलेक्ट वॉक मॉल, साकेत जा सकते हैं। यहां पर आपको जानवरों और पर्यावरण के लिए उपयुक्त इकोफ्रेंडली प्रोडक्टों की एग्जीबिशन देखने को मिलेगी। साथ ही गाय के दूध से निर्मित शुद्ध घी के परांठों का जायका भी ले सकते हैं। दोपहर दो बजे से छह बजे तक वृंदावन से आए जयदेव रिचर्डसन रॉक कीर्तन पेश करेंगे। इसके बाद आप यहां इंडिया गॉट टैलेंट 2009 सीजन वन के विजेता प्रिंस डांस ग्रुप की परफॉर्मेस भी देख सकते हैं।

हैंडीक्राफ्ट प्रेमियों के लिए दिल्ली हाट में लगने वाला दस्तकारी हाट क्राफ्ट बाजार देखने लायक होगा। इस आयोजन की यह 27 वीं वार्षिक सालगिरह है। इस बाजार में इस बार सबसे खास बात यह है कि कढ़ाई करने वाली भारतीय और पाकिस्तानी महिलाएं दिल्ली हाट में हस्तशिल्प कौशल विकास कार्यशाला में हिस्सा लेंगी। 12 से ज्यादा राज्यों में बुनाई करने वाले अपने हथकरघे पर पहली बार दिल्ली हाट में काम करके दिखाएंगे। साथ ही बिहार, गुजरात, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और अन्य राष्ट्रीय और राज्य पुरस्कार विजेता दस्तकार अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें