फोटो गैलरी

Hindi Newsउत्तराखंड मंत्रिमंडल में हो सकता है फेरबदल

उत्तराखंड मंत्रिमंडल में हो सकता है फेरबदल

उत्तराखंड मंत्रिमंडल में निकट भविष्य में फेरबदल होने की संभावना है। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने शनिवार को कहा कि राज्य में भविष्य में मंत्रिमंडल का स्वरूप बदलने की संभावना...

उत्तराखंड मंत्रिमंडल में हो सकता है फेरबदल
एजेंसीSat, 21 Mar 2015 03:58 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड मंत्रिमंडल में निकट भविष्य में फेरबदल होने की संभावना है। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने शनिवार को कहा कि राज्य में भविष्य में मंत्रिमंडल का स्वरूप बदलने की संभावना है। उनसे पूछा गया था कि हरीश रावत मंत्रिमंडल में अल्पसंख्यकों का प्रतिनिधित्व क्यों नहीं है।

उन्होंने मंत्रिमंडल में कोई अल्पसंख्यक मंत्री न होने को चिंता का विषय बताया और कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस समिति और प्रदेश कांग्रेस तथा मुख्यमंत्री हरीश रावत इस मामले पर विचार कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल में भले ही कोई अल्पसंख्यक न हो लेकिन दो संसदीय सचिव अल्पसंख्यक समुदाय से हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें