फोटो गैलरी

Hindi Newsइबोला से संक्रमित डॉक्टर को ले जाया जाएगा नेब्रास्का

इबोला से संक्रमित डॉक्टर को ले जाया जाएगा नेब्रास्का

लाइबेरिया में काम करते हुए इबोला से संक्रमित हुए एक डॉक्टर को इलाज के लिए नेब्रास्का के अस्पताल ले जाया जा रहा है। डॉक्टरों ने यह जानकारी दी। ओमाहा स्थित नेब्रास्का मेडिकल सेंटर के अधिकारियों ने...

इबोला से संक्रमित डॉक्टर को ले जाया जाएगा नेब्रास्का
एजेंसीFri, 05 Sep 2014 10:29 AM
ऐप पर पढ़ें

लाइबेरिया में काम करते हुए इबोला से संक्रमित हुए एक डॉक्टर को इलाज के लिए नेब्रास्का के अस्पताल ले जाया जा रहा है। डॉक्टरों ने यह जानकारी दी।

ओमाहा स्थित नेब्रास्का मेडिकल सेंटर के अधिकारियों ने बताया कि 51 वर्षीय डॉ रिक सैकरा के आज यहां पहुंचने की उम्मीद है। अस्पताल के 10 बिस्तरों वाले एक विशेष एवं अलग थलग यूनिट में डॉ रिक का इलाज किया जाएगा। अमेरिका की चार ऐसी यूनिटों में यह यूनिट सबसे बड़ी है।

डॉ रिक उत्तरी कैलिफोर्निया के एक चैरिटी अस्पताल एसआईएम से जुड़े थे। अस्पताल के अध्यक्ष ब्रूस जॉन्सन ने कहा कि डॉ रिक का लाइबेरिया में एक अच्छे केंद्र में इलाज किया जा रहा था लेकिन नेब्रास्का की यूनिट में ज्यादा आधुनिक निगरानी उपकरण और उन्नत सुविधाएं हैं।

बोस्टन के रहने वाले डॉ रिक ने दो अन्य मिशनरियों के बीमार होने की खबर मिलने के बाद लाइबेरिया जाने का फैसला किया था। डॉ रिक हालांकि इबोला के मरीजों का इलाज नहीं कर रहे थे। वह गर्भवती महिलाओं के प्रसव में मदद कर रहे थे। इसलिए यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें इबोला वायरस का संक्रमण कैसे हुआ।

इबोला से अब तक 1,900 लोगों की जान जा चुकी है। इबोला वायरस से संक्रमित होने वाले डॉ रिक तीसरे सहायता कर्मी हैं। उनसे पहले डॉ केंट ब्रैंटली और नैन्सी राइटबोल इस बीमारी से संक्रमित हुए और उन्हें इलाज के लिए विमान से अटलांटा के एमॅरी यूनिवर्सिटी अस्पताल ले जाया गया। उनके स्वास्थ्य में सुधार है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें