फोटो गैलरी

Hindi Newsसिमराहा में महादलित का मिला शव, हत्या की आशंका

सिमराहा में महादलित का मिला शव, हत्या की आशंका

सिमराहा में एक महादलित का लाश मिलने से सनसनी फैल गया है।परिजन और पूरा समाज हत्या की आशंका जता रहे है।मृतक के शरीर पर गंभीर जख्म भी पाए गए है।मृतक का नाम चमरू ऋषिदेव उम्र 55 वर्ष बताया जाता है जो...

सिमराहा में महादलित का मिला शव, हत्या की आशंका
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 20 Mar 2017 04:00 PM
ऐप पर पढ़ें

सिमराहा में एक महादलित का लाश मिलने से सनसनी फैल गया है।परिजन और पूरा समाज हत्या की आशंका जता रहे है।मृतक के शरीर पर गंभीर जख्म भी पाए गए है।मृतक का नाम चमरू ऋषिदेव उम्र 55 वर्ष बताया जाता है जो औराही पश्चिम वार्ड संख्या 07 का निवासी है।मृतक पेशे से मजदुर थे और उन्हें 5 पुत्र और 1 बेटी थी।घटना के संबंध में मृतक की पत्नी रजनी देवी ने बताया कि उसकी पति मजदूरी करता था।विगत 12 दिनों से बगल स्थित फनेश्वर यादव के यहाँ घर घरहट्टी का काम करता था।उन्होंने बताया कि रविवार की देर संधिया लोगो ने जानकारी दिया की उसकी पति को किसी ने हत्या कर लाश को लुंगी में बाँध कर सिमराहा के निजी डॉक्टर चुन्ना के घर के सामने फेक दिया है।उसके बाद उन्होंने पति के लाश को अपने घर पर लाया।मृतक की पत्नी ने आशंका जताया और आरोप लगाया कि मिल्की के फनेश्वर यादव से मजदूरी को लेकर झंझट हुई होगी और उसके पति की मारकर हत्या कर दिया होगा।मामले की पुष्टि करते हुए सिमराहा थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि कल शाम एक शव मिला जिसकी पहचान चमरू ऋषिदेव के रूप में हुई है।उन्होंने कहा कि परिजन हत्या का आरोप लगा रहा है।उन्होंने शव को कब्जे में लेकर लाश को पोस्टमार्टम में भेजने की बात कही।थानाध्यक्ष ने मृतक के शरीर पर जख्म के निशान की बात भी स्वीकारी। घटना को लेकर औराही पश्चिम में हलचल मच गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें