फोटो गैलरी

Hindi Newsआक्रोशित अभाविप कार्यकर्ताओं ने की कॉलेज में तालाबंदी

आक्रोशित अभाविप कार्यकर्ताओं ने की कॉलेज में तालाबंदी

ठीक करेंगे तीन काम प्रवेश ,परीक्षा और परिणाम के नारों को दुहराते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अररिया कॉलेज में तालाबंदी कर आक्रोश का इजहार किया। अभाविप नगर इकाई के...

आक्रोशित अभाविप कार्यकर्ताओं ने की कॉलेज में तालाबंदी
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 24 Mar 2017 04:00 PM
ऐप पर पढ़ें

ठीक करेंगे तीन काम प्रवेश ,परीक्षा और परिणाम के नारों को दुहराते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अररिया कॉलेज में तालाबंदी कर आक्रोश का इजहार किया। अभाविप नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने बीएनएमयू द्वारा जारी किया गये स्नातक पार्ट वन व टू के परीक्षा परिणाम में व्यापक गड़बड़ी का आरोप लगा रहे थे। आंदोलनकारी कार्यकर्ताओं का नेतृत्व परिषद के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य प्रो एमपी सिंह कर रहे थे। परिषद कार्यकर्ताओं का कहना था कि विश्वविद्यालय द्वारा जारी परिणाम में 75 फीसद छात्रों का रिजल्ट फेल,पेंडिंग,प्रमोटेड या डिसक्वालिफाई दिखाया गया है। इससे न सिर्फ छात्रों में बल्कि उनके अभिभावकों में भी आक्रोश है। अभाविप नेताओं ने बताया कि एक तो सेशन विलम्ब से चलता है और ऊपर से परिणाम में गड़बड़ी की जाती है। प्रो एमपी सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कॉलेज गेट पर धरना भी दिया। साथ ही विवि प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इसके बाद मण्डल विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक के नाम अररिया कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय सिंह को मांग पत्र सौंपा। प्रो सिंह ने बताया कि छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए अभाविप ने आंदोलन किया है। उन्होंने मांग पत्र के माध्यम से परीक्षा का पुनः मूल्यांकन करने की मांग की है। मौके पर कॉलेज अध्यक्ष दीपक कुमार मण्डल, नगर मंत्री अविनाश चौहान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार,विकास कुमार राजा,अशोक, यश, सोनू, मुदस्सिर, पप्पू, धर्मेंद्र, मिथिलेश, बाबुल,अनीश गुप्ता ,जितेंद्र शर्मा, आजम सहित दर्जनों छात्र मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें