फोटो गैलरी

Hindi NewsARA : पीरो में पटरी पर लौटने लगी शांति व्यवस्था,पुलिस के सर्च अभियान में चार लोग गिरफ्तार

ARA : पीरो में पटरी पर लौटने लगी शांति व्यवस्था,पुलिस के सर्च अभियान में चार लोग गिरफ्तार

भोजपुर जिले के पीरो में ताजिया जुलूस के दौरान हुए उपद्रव के बाद रविवार से शांति व्यवस्था पटरी पर लौटने लगी है। पुलिस ने सर्च अभियान चलाया जिसमें चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इब्राहिमपुर गांव...

ARA : पीरो में पटरी पर लौटने लगी शांति व्यवस्था,पुलिस के सर्च अभियान में चार लोग गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 16 Oct 2016 06:30 PM
ऐप पर पढ़ें

भोजपुर जिले के पीरो में ताजिया जुलूस के दौरान हुए उपद्रव के बाद रविवार से शांति व्यवस्था पटरी पर लौटने लगी है। पुलिस ने सर्च अभियान चलाया जिसमें चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इब्राहिमपुर गांव के पास शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो लोगों को पुलिस ने दबोच लिया।

इसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। इस मामले में अब तक 31 लोग पकड़े जा चुके हैं और चार एफआईआर दर्ज की गयी है। पुलिस अधिकारियों के साथ सीआरपीएफ टीम ने फ्लैग मार्च किया। हालांकि पांचवे दिन कोई अप्रिय घटना नहीं घटी है। पीरो में अभी भी स्थिति तनावपूर्ण, लेकिन नियंत्रण में है। उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए छह टीमों का गठन किया गया है। मुआवजे के आकलन के लिए भी चार सदस्यीय टीम गठित की गयी है। 25 स्थानों पर तीन शिफ्टों में मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगी है।

स्थिति को संभालने के लिए सीआरपीएफ व बीएमपी के जवानों के साथ पड़ोसी जिलों की पुलिस भी लगायी गयी है। पीरो में बीएमपी के आईजी अजिताभ कुमार, डीआईजी ए रहमान, डीएम डॉ वीरेन्द्र प्रसाद यादव, एसपी क्षत्रनील सिंह पीरो में कैम्प कर रहे हैं। रविवार को भी दुकानें बंद रही। धारा 144 का अनुपालन करने की माइक के जरिए लोगों से अपील की जा रही थी। सड़कों पर वाहनों का चलना शुरू हो गया है। रविवार का दिन होने की वजह से स्कूलों व सरकारी कार्यालयों में ताला लगा था।

सासाराम-आरा रूट पर चलने वाली ट्रेनें घंटों लेट चल रही थी। पीरो में हुए बवाल के बाद सबसे ज्यादा जिले में संचार सेवा प्रभावित हुई है। सभी कंपनियों की इंटरनेट सेवाएं बंद हंै। बीएसएनएल व यूनिनॉर छोड़कर किसी भी कंपनी के मोबाइल के नेटवर्क पर बात नहीं हो रही है। पुलिस व प्रशासन की सख्ती से धीरे-धीरे जनजीवन सामान्य हो रहा है। पुलिस जवान के साथ सीआरपीएफ के जवानों ने फ्लैग मार्च किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें