फोटो गैलरी

Hindi Newsतन की दुर्गंध से हैं परेशान तो अपनाएं ये टिप्स

तन की दुर्गंध से हैं परेशान तो अपनाएं ये टिप्स

सवाल: मुझे पसीना सामान्य ही आता है, पर शरीर से दुर्गंध बहुत आती है। इस कारण कई बार मैं लोगों से मिलने-जुलने में असहज महसूस करती हूं। अगर कभी डियोडरेंट नहीं लगाया तो चिंतित हो जाती हूं। सुझाव...

तन की दुर्गंध से हैं परेशान तो अपनाएं ये टिप्स
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 27 Mar 2017 05:21 PM
ऐप पर पढ़ें

सवाल: मुझे पसीना सामान्य ही आता है, पर शरीर से दुर्गंध बहुत आती है। इस कारण कई बार मैं लोगों से मिलने-जुलने में असहज महसूस करती हूं। अगर कभी डियोडरेंट नहीं लगाया तो चिंतित हो जाती हूं। सुझाव दें।

                                                                                                             कृति शर्मा, मेरठ

जवाब: आपके लिए इन तरीकों को अपनाना उपयोगी हो सकता है। अगर पसीना बहुत अधिक आता है तो किसी त्वचा रोग विशेषज्ञ से भी मिल सकती हैं।

1़ सुबह और शाम स्नान अवश्य करें। इसके लिए पानी के टब में कुछ देर पहले चमेली या गुलाब की पंखुड़ियां या फिर नींबू के सूखे छिलकों को भिगो दें। कुछ देर बाद इस पानी से नहाएं।

2.  किसी अच्छे नींबू युक्त बॉडी वॉश या फिर साबुन का इस्तेमाल करें।

3. बाजार में सुगंधित तेल यानी अरोमेटिक ऑयल मिलते हैं। नहाते समय इन्हें इस्तेमाल करना भी शरीर की दुर्गंध को कम करेगा

4. बालों को भी अच्छी खुशबू वाले शैंपू से धोएं और अच्छा कंडीशनर लगाएं।

5. नहाने के बाद टेलकम पाउडर का इस्तेमाल करना चाहिए, इससे पसीने की दुर्गंध कम आती है। पसीना अधिक आता है तो डियोडरेंट का इस्तेमाल करें।

6. अधिक टाइट फिटिंग वाली शर्ट व टी-शर्ट न पहनें। सूती कपड़े अधिक पहनें

7. पसीना पोंछने और साफ करने के लिए सुगंधित टिशू पेपर का इस्तेमाल करें।

8. खाने में नमक, मसाला, प्याज, लहसुन और मछली जैसी गंध वाली चीजों का सेवन कम करें। इनके सेवन से पसीने में भी गंध अधिक आती है।

9. पानी कम पीने से भी पसीने में गंध आती है। हर रोज 12 से 12 से 15 गिलास तक पानी पिएं।

विशेषज्ञ: भारती तनेजा, सौंदर्य विशेषज्ञ

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें