Hindi Newsरेसिपी: थ्री बीन्स चाट है सेहतमंद भी, चटपटी भी
रेसिपी: थ्री बीन्स चाट है सेहतमंद भी, चटपटी भी
सामग्री चाट के लिए उबला राजमा- 1 कप उबला चना- 1 कप उबला लोबिया- 1 कप उबले आलू- 1 कप बारीक कटा प्याज- 1/2 कप बारीक कटा टमाटर- 1/2 कप बारीक कटा खीरा- 1/2 कप अनार- 1/2...
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 04 May 2017 07:34 PM
ऐप पर पढ़ें
सामग्री
चाट के लिए
- उबला राजमा- 1 कप
- उबला चना- 1 कप
- उबला लोबिया- 1 कप
- उबले आलू- 1 कप
- बारीक कटा प्याज- 1/2 कप
- बारीक कटा टमाटर- 1/2 कप
- बारीक कटा खीरा- 1/2 कप
- अनार- 1/2 कप
ड्रेसिंग के लिए
- ऑलिव ऑयल- 2 चम्मच
- नीबू का रस- 1 चम्मच
- चाट मसाला- 1 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- काली मिर्च पाउडर- स्वादानुसार
- बारीक कटी धनिया पत्ती- 1 चम्मच
विधि
एक बरतन में ऑलिव ऑयल, नीबू का रस, चाट मसाला, नमक, काली मिर्च पाउडर और धनिया पत्ती डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। उसी बरतन में चना, राजमा और लोबिया डालकर मिलाएं। अब उसमें आलू, प्याज, टमाटर और खीरा डालकर मिलाएं। फ्रिज में एक घंटे के लिए रखें और ठंडा पेश करें।