फोटो गैलरी

Hindi Newsप्याज टमाटर की जगह इन चीजों से भी बना सकते हैं सब्जी की ग्रेवी

प्याज टमाटर की जगह इन चीजों से भी बना सकते हैं सब्जी की ग्रेवी

खाने को शानदार बनाने में छोटे-छोटे टिप्स हमेशा काम आते हैं। मन्नू मैडम इस बार लेकर आई हैं, ऐसी ही कुछ उपयोगी टिप्स सब्जी की ग्रेवी बनाते समय अगर टमाटर उपलब्ध ना हो, तो चिंता ना करें। एक पका सेब...

प्याज टमाटर की जगह इन चीजों से भी बना सकते हैं सब्जी की ग्रेवी
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 28 Nov 2016 10:50 AM
ऐप पर पढ़ें

खाने को शानदार बनाने में छोटे-छोटे टिप्स हमेशा काम आते हैं। मन्नू मैडम इस बार लेकर आई हैं, ऐसी ही कुछ उपयोगी टिप्स

  1. सब्जी की ग्रेवी बनाते समय अगर टमाटर उपलब्ध ना हो, तो चिंता ना करें। एक पका सेब लें, छिलका निकाल कर लहसुन, भुनी सौंफ और एक इलायची के साथ पीस लें। इसे टमाटर ग्रेवी की तरह इस्तेमाल करें। ग्रेवी का रंग निखर आएगा।
  2. अगर मक्खन आप फ्रिज से निकाल कर तुरंत खाने वाली हैं, तो चाकू हलका सा गर्म करने के बाद मक्खन काटें। इससे मक्खन साफ कटेगा और ज्यादा दिनों तक चलेगा।
  3. बचे हुए अचार के तेल या मसाले को आप कई तरह से इस्तेमाल कर सकती हैं। अरहर दाल का तड़का लगाते समय एक चम्मच अचार का तेल डाल दें। दाल का स्वाद बदल जाएगा। अचार के मसाले में उबला आलू मिला कर पराठा बनाएं। कुरकुरा बनेगा। रायते में भी आप आधा चम्मच अचार का मसाला मिला सकती हैं।
  4. अगर आप किसी सब्जी का स्वाद बदलना चाहती हैं, तो दो तरह के तेल जैसे सरसों और सोयाबीन को एक साथ मिला कर उसमें सब्जी बनाएं। सब्जी का स्वाद अलग लगेगा।
  5. प्याज काटने से पहले अगर दस मिनट के लिए फ्रिज में रख दें, तो काटते समय आंसू नहीं निकलेंगे।
  6. अगर आप ग्रेवी में प्याज नहीं मिलाना चाहतीं, तो पत्ता गोभी को बारीक काट लें और प्याज की तरह पीस लें या फ्राय कर लें। आपको वैसा ही स्वाद मिलेगा।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें