फोटो गैलरी

Hindi Newsघर में बनाएं चटपटा और स्वाद से भरा आलू चाट

घर में बनाएं चटपटा और स्वाद से भरा आलू चाट

सामग्री - उबले आलू- 1/2 किलो - नीबू का रस- 2 चम्मच - चाट मसाला- 2 चम्मच - पुदीना पत्ती- 2 चम्मच - भुने जीरे का पाउडर- 1 चम्मच - लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच - नमक- स्वादानुसार - काली मिर्च...

घर में बनाएं चटपटा और स्वाद से भरा आलू चाट
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 01 Apr 2016 05:18 PM
ऐप पर पढ़ें

सामग्री
- उबले आलू- 1/2 किलो
- नीबू का रस- 2 चम्मच
- चाट मसाला- 2 चम्मच
- पुदीना पत्ती- 2 चम्मच
- भुने जीरे का पाउडर- 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- काली मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- चीनी- 2 चम्मच
- कटी हुई मिर्च- 2
- कटी हुई धनिया पत्ती- 2 चम्मच
- मक्खन - एक छोटा चम्मच

विधि
आलू को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। नॉन स्टिक पैन में मक्खन गर्म करें। इसमें आलू को हल्का फ्राई कर लें। आलू में नीबू का रस, चीनी चाट मसाला, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक, हरी मिर्च और धनिया पत्ती डालकर मिलाएं। काली मिर्च ऊपर से छिड़कें और पुदीना पत्ती से गार्निश करें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें