फोटो गैलरी

Hindi Newsआम से बनाएं झटपट यम्मी रेसिपी

आम से बनाएं झटपट यम्मी रेसिपी

कच्चे आम को हमेशा ठंडी और सूखी जगह पर रखें। कच्चे आम को फ्रिज में चार से पांच दिन तक रखा जा सकता है। कच्चा आम विटामिन सी का अच्छा स्रोत है। मसूड़े से खून बहने पर कच्चा आम खाना फायदेमंद होता...

आम से बनाएं झटपट यम्मी रेसिपी
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 01 Jul 2016 02:29 PM
ऐप पर पढ़ें

  • कच्चे आम को हमेशा ठंडी और सूखी जगह पर रखें। कच्चे आम को फ्रिज में चार से पांच दिन तक रखा जा सकता है।
  • कच्चा आम विटामिन सी का अच्छा स्रोत है। मसूड़े से खून बहने पर कच्चा आम खाना फायदेमंद होता है।
  • कच्चे आम को नमक के साथ खाने से लू नहीं लगती है और बार-बार प्यास भी नहीं लगती।
  • कच्चा आम खाने से कब्ज ठीक होता है और साथ ही अपच की शिकायत भी दूर होती है।
  • मैंगो शेक बनाते वक्त उसमें थोड़ा-सा दूध भी डाल दें। शेक न सिर्फ स्वादिष्ट बनेगा, बल्कि सेहतमंद भी बनेगा।
  • कच्चे आम को कद्दूकस करके आप ग्रीन मैंगो राइस भी बना सकती हैं। इसके लिए कच्चे आम को पहले कद्दूकस करें। कड़ाही में थोड़ा-सा तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें सरसों और लाल मिर्च डालें। इसके बाद कड़ाही में कद्दूकस किया आम और पका हुआ चावल डालें। ग्रीन मैंगो राइस तैयार है। इसे दही और नीबू के साथ सर्व करें।
  • आम खरीदते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि उसमें किसी तरह कट आदि न लगा हो। ऐसा आम जल्दी खराब हो जाता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें