फोटो गैलरी

Hindi Newsएसिडिटी और हाजमे की समस्या हैं परेशान तो पिएं आंवला जूस हर रोज

एसिडिटी और हाजमे की समस्या हैं परेशान तो पिएं आंवला जूस हर रोज

सवाल: मेरी उम्र  30 वर्ष है। मेरा पेट अक्सर खराब रहता है। एसिडिटी और हाजमे की समस्या के कारण हर समय भारी पन बना रहता है। दवाएं काफी खा चुकी हूं, कोई खास फायदा नहीं। कुछ घरेलू उपचार...

एसिडिटी और हाजमे की समस्या हैं परेशान तो पिएं आंवला जूस हर रोज
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 27 Mar 2017 05:20 PM
ऐप पर पढ़ें

सवाल: मेरी उम्र  30 वर्ष है। मेरा पेट अक्सर खराब रहता है। एसिडिटी और हाजमे की समस्या के कारण हर समय भारी पन बना रहता है। दवाएं काफी खा चुकी हूं, कोई खास फायदा नहीं। कुछ घरेलू उपचार बताएं।

                                                                                                                          प्रीति वर्मा, पटना 

जवाब: आप अपने आहार में आंवला जूस शामिल करें। यूं आंवला, कच्चा, जूस, चूर्ण और कैप्सूल सभी रूपों में फायदा पहुंचाता है। आंवला जूस घर में भी निकाल सकती हैं। आंवला पाचन प्रक्रिया को दुरुस्त रखता है। पेट से जुड़े विकार जैसे बवासीर की वजह से होने वाले कब्ज को यह ठीक कर देता है। शरीर से मल निकलने की प्रक्रिया को नियंत्रित करता है और लंबे समय के कब्ज से छुटकारा दिलाता है। कब्ज के कारण भी गैस बनती है।

इसके अलावा आंवले से गैस में भी राहत मिलेगी। यह हमारे लिवर को स्वस्थ बनाते हुए डायरिया और डिसेन्ट्री की परेशानी से दूर रखता है। अगा एसिडिटी की समस्या है तो आंवला जूस में शुद्ध घी मिला कर दिन में दो बार पिएं। यह गैस की समस्या से भी निजात दिलाता है। इसके अलावा विषैले पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने से रक्त शुद्ध होता है। ये सब चीजें धीरे-धीरे हाजमे को दुरुस्त करती हैं।

विशेषज्ञ: श्रेया कत्याल, हेल्थ एंड यू की संस्थापक और सुपरिचित न्यूट्रिशनिस्ट

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें