फोटो गैलरी

Hindi Newsजानिए क्या आप सच में बने हैं एक-दूजे के लिए? यहां पाएं जवाब

जानिए क्या आप सच में बने हैं एक-दूजे के लिए? यहां पाएं जवाब

आपको जो खाने में पसंद है, वही आपके पति को भी है। जो फिल्म आप दस दफा देख चुकी हैं, आपके पति को भी वो फिल्म पसंद है। पर, क्या आप इस बात को लेकर आत्मविश्वास से भरी हुई हैं कि आप दोनों एक-दूसरे को बहुत...

जानिए क्या आप सच में बने हैं एक-दूजे के लिए? यहां पाएं जवाब
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 29 Nov 2016 03:20 PM
ऐप पर पढ़ें

आपको जो खाने में पसंद है, वही आपके पति को भी है। जो फिल्म आप दस दफा देख चुकी हैं, आपके पति को भी वो फिल्म पसंद है। पर, क्या आप इस बात को लेकर आत्मविश्वास से भरी हुई हैं कि आप दोनों एक-दूसरे को बहुत अच्छे तरीके से जानती हैं? क्यों न आप दोनों इस क्विज में हिस्सा लेकर यह जानें कि क्या आप सच में बने हैं एक-दूजे के लिए? जितने सवालों के आप दोनों के जवाब एक होंगे, आप लोगों के बीच आपसी सामंजस्य उतना ज्यादा होगा।

1.रविवार की शाम है और घर पर आप दोनों के अलावा कोई और नहीं है। आप यह शाम कैसे बितना चाहेंगी/चाहेंगे?
क. पसंदीदा फिल्म देखेंगे, बाहर से खाना मंगवाकर खाएंगे और सो जाएंगे।
ख. अच्छा खाना बनाएंगे, दोस्तों को घर बुलाएंगे और अपनी शाम अपने पसंद के लोगों के साथ बिताएंगे।
ग. अधूरी पढ़ी किताब को पूरा करने के लिए इससे अच्छा वक्त और क्या होगा?

2. आपकी/ आपका सबसे अच्छी/अच्छा दोस्त सालों बाद आपके शहर आ रही/रहा है। आप क्या करेंगी/करेंगे?
क. दोस्त के लिए सरप्राइज प्लान करूंगी/करूंगा। इतने सालों बाद मुलाकात हो रही है, इस पल को तो यादगार बनाना ही होगा।
ख. फोन पर दोस्त से बात कर लेंगे। कुछ विशेष करने की क्या जरूरत है?
ग. कोई हल्ला-हंगामा नहीं। किसी दूसरे के लिए अपना कार्यक्रम भला क्यों बदलना?

3. परिवार में आपको किसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, आप चाहेंगी/चाहेंगे कि आपका साथी?
क. सब कुछ छोड़कर आपके पास आए और स्थिति को नियंत्रित करे।
ख. उनके साथ सारी बात करेंगी/करेंगे, उनसे सलाह लेंगी/लेंगे, पर अंतिम निर्णय आपका ही होगा।
ग. इस मामले में वो किसी तरह की दखलंदाजी न करे।

4. आपका पुराना ब्वॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड किसी पार्टी में आपको दिख जाता है। आप?
क. अपने साथी को लेकर वहां से तुरंत निकल जाएंगी/जाएंगे।
ख. असहज महसूस नहीं करेंगी/करेंगे। अपने साथी के साथ पुराने ब्वॉयफ्रं्रेंड या गर्लफ्रेंड से थोड़ी बातचीत भी करेंगी/करेंगे।
ग. अजनबी की तरह व्यवहार करेंगी/करेंगे।

5. आप दोनों का पसंदीदा कार्यक्रम एक ही  समय पर टीवी पर आता है। रिमोट किसके पास रहेगा?
क. हमेशा मेरी ही चलती है। मैं अपना पसंदीदा कार्यक्रम ही देखूंगी/देखूंगा।
ख. हम लोग दोनों कार्यक्रम थोड़ा-थोड़ा देखने की कोशिश करेंगे।
ग. मुझे इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि मैं अपना फेवरेट कार्यक्रम नहीं देख पा रही/रहा। कम-से-कम हम दोनों साथ बैठकर टीवी तो देख रहे हैं।

6. आपकी सहेली अपने पति से अलग हो गई है क्योंकि उसके पति का किसी और महिला से संबंध था। आपकी प्रतिक्रिया?
क. उसने बिल्कुल सही निर्णय लिया। अवैध संबंध को किसी भी तरीके से सही नहीं ठहराया जा सकता है।
ख. कुछ भी निर्णय लेने से पहले उसे अपने पति की बातें भी सुननी चाहिए थीं।
ग. पति की इस हरकत के लिए वह भी जिम्मेदार है।

7. त्योहारों का समय है। आप लोग पहले कहां जाएंगे, पति के घरवालों के यहां या आप अपने घर पहले जाएंगी?
क. पहले तो पति के घरवालों से ही मिलने जाना होगा।
ख. किसी तरह की परेशानी से बचने के लिए हम दोनों परिवारों को अपने यहां बुला लेंगे।
ग. जिसका परिवार सबसे ज्यादा नजदीक रहता होगा, वहां हम पहले जाएंगे।

8. जन्मदिन पर एक-दूसरे को दिया गया उपहार पसंद नहीं आया। अपने साथी को यह बात आप कैसे बताएंगे?
क. बदलकर अपनी पसंद का उपहार लाने के लिए कहेंगे।
ख. आप इस बात का दिखावा करेंगे कि आपको उपहार बहुत पसंद आया है।
ग. आप बताएंगे कि आपको उपहार पसंद नहीं आया, पर बेहद आराम से।

9. आप दोनों छुट्टियों में कहीं बाहर जाना चाहते हैं। जगह का चुनाव कौन करेगा?
क. वो तय करेंगे/वो तय करेगी।
ख. हम लोगों पहले पसंदीदा जगहों की लिस्ट बनाएंगे और फिर तय करेंगे कि कहां जाना है।
ग. पिछली बार उसने/उन्होंने तय किया था इसलिए इस बार मेरी बारी है।

10. आप अपने शादी की सालगिरह भूल गए, इस गलती की भरपाई कैसे करेंगे/करेंगी?
क. जब तक साथी माफ न कर दे, तब तक माफी मांगेंगी/मांगेंगे।
ख. सालगिरह भूल जाने का कारण समझाने की कोशिश करेंगी/करेंगे।
ग. तारीख याद रखना महत्वपूर्ण नहीं है। हमारे बीच का प्यार महत्वपूर्ण है।

परिणाम

 7-9 अंक
आप दोनों के बीच अच्छा सामंजस्य है। परेशानी की स्थिति या फिर सामान्य स्थिति में भी आप दोनों का व्यवहार एक जैसा ही होता है। पर, इस बात का ध्यान रखें कि आपके निर्णय एक-दूसरे से बहुत ज्यादा प्रभावित न हों।
 4-6 अंक
आप दोनों के बीच सामंजस्य है, पर अभी बेहतरी की गुंजाइश काफी है। आप दोनों की काफी आदतें एक जैसी हैं, पर कभी-कभार आप लोगों के बीच मतभेद भी पैदा हो जाता है। अगर आपके रिश्ते में किसी एक की ही चलती है तो फिर यह बराबरी का रिश्ता नहीं है।
 0-3 अंक
आप दोनों का अपना रिश्ता बेहतर बनाने के लिए काफी मेहनत करनी होगी। आपके रिश्ते में बेहतरी की काफी गुंजाइश है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें