फोटो गैलरी

Hindi Newsये 5 TIPS निखारेंगे अंडरआर्म्स की रंगत

ये 5 TIPS निखारेंगे अंडरआर्म्स की रंगत

अक्सर महिलाएं अंडरआर्म्स की रंगत से परेशान रहती है। जिस कारण वे स्लीवलैस कपड़े पहनने से बचती है। लेकिन हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आ रहे है जो आपके अंडरआर्म्स की रंगत को साफ...

ये 5 TIPS निखारेंगे अंडरआर्म्स की रंगत
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 19 Apr 2017 02:22 PM
ऐप पर पढ़ें

अक्सर महिलाएं अंडरआर्म्स की रंगत से परेशान रहती है। जिस कारण वे स्लीवलैस कपड़े पहनने से बचती है। लेकिन हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आ रहे है जो आपके अंडरआर्म्स की रंगत को साफ करेगी।

1. नीबू में एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। 15 मिनट के लिए अंडरआम्र्स में नीबू का रस लगाएं। बेहतर परिणाम के लिए दिन में दो बार नीबू का रस लगाएं।
2. कच्चे टमाटर में त्वचा की रंगत को निखारने की अद्भुत क्षमता होती है। हर दिन अपने अंडरआर्म्स में टमाटर का टुकड़ा रगड़ें।
3. त्वचा की रंगत को निखारने के लिए हल्दी को सबसे बेहतरीन प्राकृतिक उपायों में से एक माना जाता है। बेहतरीन परिणाम के लिए हल्दी में नीबू का रस डालकर पेस्ट बनाएं और 15 मिनट तक अंडरआर्म्स में लगाकर रखें और फिर ठंडे पानी से धो लें।
4. रूखी त्वचा वाले लोगों की अंडरआर्म्स ज्यादा काली हो जाती है। इससे छुटकारा पाने के लिए नियमित रूप से विटामिन-ई युक्त तेल जैसे नारियल, बादाम या जैतून के तेल से प्रभावित हिस्से की 20 मिनट तक मालिश करें।
5. दूध या मलाई से अंडरआर्म्स की हर दिन कम-से-कम 15-20 मिनट तक मालिश करने से त्वचा को नमी मिलती है और रंगत बेहतर होती है।

पढ़े और भी खबरें यहां

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें