फोटो गैलरी

Hindi Newsशुक्रवार रहा सबसे गर्म दिन, 30 डिग्री पहुंचा पारा

शुक्रवार रहा सबसे गर्म दिन, 30 डिग्री पहुंचा पारा

अल्मोड़ा में मौसम एक बार फिर बदल गया है। शुक्रवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। नगर एवं आसापास के क्षेत्रों का तापमान 30 डिग्री पहुंच गया, हालांकि शाम के वक्त हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से थोड़ा...

शुक्रवार रहा सबसे गर्म दिन, 30 डिग्री पहुंचा पारा
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 21 Apr 2017 05:40 PM
ऐप पर पढ़ें

अल्मोड़ा में मौसम एक बार फिर बदल गया है। शुक्रवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। नगर एवं आसापास के क्षेत्रों का तापमान 30 डिग्री पहुंच गया, हालांकि शाम के वक्त हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से थोड़ा राहत मिल रही है। पिछले 10 दिन से नगर एवं आसपास के क्षेत्रों का तापमान रोजाना करवट बदल रहा है। कुछ बारिश होने से दो दिन पहले लोगों को राहत मिली।

शुक्रवार को एक बार फिर तापमान में बढ़ोत्तरी हो गई। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों के मुताबिक शुक्रवार को सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 18.0 रहा। वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में तापमान में अब लगातार बढोत्तरी होगी।

ऐसा ना करें

गर्मी के मौसम में खुले शरीर ,नंगे सर ,नंगे पांव धूप में ना चलें।

तेज गर्मी में घर से खाली पेट या प्यासा बाहर नहीं जाएं।

कूलर या एसी से निकल कर धूप में न जाएं।

धूप से आकर ठंडा पानी ना पीएं।

तेज मिर्च-मसाले, बहुत गर्म खाना एवं चाय का सेवन ना करें।

सूती और ढीले कपड़ो की जगह सिंथेटिक और कसे हुए कपड़े पहनें।

ये करें

गर्मी में जब भी घर से निकले कुछ खा कर और पानी पी कर ही निकले,खाली पेट नहीं

गर्मी में ज्यादा भारी एवं बासी भोजन नहीं करें।

हलके रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

चेहरा और सर रुमाल से ढक कर निकलें।

प्याज का सेवन अधिक मात्रा में करें।

घर में बनी ठंडी चीजों का सेवन करें।

लौकी ,ककड़ी ,खीरा, पालक,पुदीना, नीबू ,तरबूज आदि का सेवन अधिक करना चाहिए

शीतल पानी का सेवन लीटर रोजाना करना चाहिए

योग के जानकार हैं तो सीत्कारी, शीतली तथा चन्द्र भेदन प्राणायाम एवं शवासन का अभ्यास करें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें