फोटो गैलरी

Hindi Newsकिशोरी के परिवार को अब मुफ्त में मिलेगा राशन

किशोरी के परिवार को अब मुफ्त में मिलेगा राशन

चौखुटिया ब्लाक के खजुरानी में किशोरी की मौत के बाद हड़कंप मच गया। सोमवार को प्रशासनिक अफसरों के साथ विधायक गांव में पहुंचे। इस दौरान मृतक किशोरी के परिजनों से अफसरों ने काफी देर तक पूछताछ की। आर्थिक...

किशोरी के परिवार को अब मुफ्त में मिलेगा राशन
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 17 Apr 2017 11:00 PM
ऐप पर पढ़ें

चौखुटिया ब्लाक के खजुरानी में किशोरी की मौत के बाद हड़कंप मच गया। सोमवार को प्रशासनिक अफसरों के साथ विधायक गांव में पहुंचे। इस दौरान मृतक किशोरी के परिजनों से अफसरों ने काफी देर तक पूछताछ की। आर्थिक मदद के तौर पर 27 हजार की नकदी भी सौंपी। यह भी तय किया गया कि प्रभावित परिवार को अब सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से हर माह मुफ्त में राशन दिया जायेगा। एसडीएम गौरव चटवाल और विधायक महेश नेगी सोमवार को अफसरों की टीम के साथ खजुरानी गांव में पहुंचे।

उन्होंने मृतक किशोरी सरिता की मॉ जानकी देवी से किशोरी की मौत की वजहो के बारे में जानकारी ली। ये था मामलाचौखुटिया तहसील के खजुरानी में शनिवार को जानकी देवी की 17 साल की पुत्री सरिता की मौत हो गई। इस मामले में रविवार को क्षेत्रीय विधायक महेश नेगी सीएम को पत्र भी लिखा था। इसमें किशोरी की मौत होने की वजह भोजन न मिलना बताया था।

बोले, अधिकारी

मैं आज गांव में गया। परिवार के सदस्यों से बात की। किशोरी की मौत कैसे हुई। इस बारे में जांच की जा रही है। यदि उसका अंतिम संस्कार नहीं किया गया होता तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हो जाता। भोजन न मिलने की वजह से भी मौत हो सकती है। इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। फिलहाल प्रभावित परिवार को राशन मुफ्त में दिया जायेगा।

-गौरव चटवाल एसडीएम

किशोरी को भोजन नहीं मिला। इस वजह से उसकी मौत हुई। मृतक किशोरी की परिवार के सदस्य लंबे समय से एक रहस्यमय बीमारी से जूझ रहे हैं। इसकी जांच को गांव में डॉक्टरों की एक टीम आयेगी। सीएम ने भी मामले में तेजी से जांच करने के निर्देश अफसरों को दिए हैं।

- महेश नेगी विधायक द्वाराहाट

निशुल्क होगी दूसरी बेटी की पढ़ाई

विधायक महेश नेगी ने बताया कि मृतक किशोरी की बहन अभी गांव के एक स्कूल में पढ़ती है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से उसकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उसकी पढ़ाई मुफ्त में हो। इसके लिए उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिए हैं।मिलेगी पेंशनमृतक किशोरी के दो भाईयों एवं मॉ को अब सरकारी पेंशन भी मिलेगी। अफसरों ने बताया कि दो भाईयों को विकलांग और मृतक किशोरी की मॉ को विधवा पेंशन दी जायेगी।

छह माह से घर में नहीं आया कोई पैसा

मृतक किशोरी की मॉ जानकी देवी ने बताया कि उसके ससुर लाल सिंह की मौत के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई। उसने बताया कि उसके बच्चों को रहस्यमय बीमारी है। इसमें वह दिन में कई बार भोजन करते हैं। लेकिन राशन न होने की वजह से उनको भोजन नहीं दे पाती है। यह भी बताया कि छह माह उसके घर में छह माह से एक पाई नहीं है। कुछ माह पहले उसके परिजन 600 रूपये दे गए थे। अब घर में सिर्फ 200 रूपये बचे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें