फोटो गैलरी

Hindi Newsसौखोला के जंगल में आग लगने से वन संपदा को क्षति

सौखोला के जंगल में आग लगने से वन संपदा को क्षति

रानीखेत। क्षेत्र में दावानल की घटनाएं लगातार बढ़ रहीं हैं। गुरुवार को नगर के समीप सौखोला गांव के जंगलों में आग भड़क उठी। आग से काफी वन संपदा को क्षति पहुंची है। ग्रामीणों के अनुसार अराजक तत्व जंगलों...

सौखोला के जंगल में आग लगने से वन संपदा को क्षति
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 27 Apr 2017 07:20 PM
ऐप पर पढ़ें

रानीखेत। क्षेत्र में दावानल की घटनाएं लगातार बढ़ रहीं हैं। गुरुवार को नगर के समीप सौखोला गांव के जंगलों में आग भड़क उठी। आग से काफी वन संपदा को क्षति पहुंची है। ग्रामीणों के अनुसार अराजक तत्व जंगलों में आग लगा रहें हैं। इधर, खिरखेत के जंगल भी आग की चपेट में आ गए।

गुरुवार की सुबह रानीखेत के समीपवर्ती ग्राम सौखोला से लगे जंगलों में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कई हेक्टेर जंगल को अपनी चपेट में ले लिया। दावानल से काफी मात्रा में वन संपदा खाक हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ अराजक तत्व जान-बूझकर जंगलों में आग लगा रहें हैं। इससे पहले भी जंगल में आग लगाई जा चुकी है, जिसे ग्रामीणों ने बमुश्किल बुझाया। दूसरी ओर गुरुवार को ही खिरखेत के जंगल भी आग की चपेट में आ गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें