फोटो गैलरी

Hindi Newsकप्तान साहब! क्या कर रही आपकी पुलिस

कप्तान साहब! क्या कर रही आपकी पुलिस

जिले में बढ़ रहे अपराधों पर तमाम कोशिशों के बाद भी लगाम नहीं कस पा रही है। अराजक तत्व जहां लगातार अपने काले कारनामों को अंजाम दे रहे हैं। वहीं पुलिस के हाथ अब तक ऐसे लोगों को कोई सुराग हाथ नहीं लग...

कप्तान साहब! क्या कर रही आपकी पुलिस
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्ली Fri, 12 May 2017 10:50 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले में बढ़ रहे अपराधों पर तमाम कोशिशों के बाद भी लगाम नहीं कस पा रही है। अराजक तत्व जहां लगातार अपने काले कारनामों को अंजाम दे रहे हैं। वहीं पुलिस के हाथ अब तक ऐसे लोगों को कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है। जिस कारण अब लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। नगर में चोरी की वारदात एवं दन्या में हुए डबल मर्डर का भी पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। इससे लोगों में गुस्सा हैं।

हत्याओं को नहीं हुआ खुलासा

अल्मोड़ा। जिले में एक साल पहले दन्या में हुए डबल मर्डर का पुलिस अब खुलासा नहीं कर पाई है। पुलिस की कई टीम इस हत्या कांड को खोलने में लगी रही। लेकिन पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर पाई है।

चोरी की घटनाएं भी पचा गई पुलिस

अल्मोड़ा। नगर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैँ। बीते छह माह में करीब चोरी की 10 की वारदात हो चुकी हैं। लेकिन पुलिस एक भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई है, जिससे लोग बेहद गुस्से में हैं।

नियम तोड़ने वालों पर भी नहीं की जा रही सख्ती

अल्मोड़ा। यातायात के नियमों के पालन को लेकर तमाम अभियान चलाने के बाद भी लोग यातायात के नियमों का पालन करना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। अल्मोड़ा की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से पुलिस ने नगर में वन वे व्यवस्था के साथ ही नो पार्किंग जोन में वाहनों को न खड़ा करने की नसीहत लोगों को दी है। इसके साथ ही सुरक्षा के लिए हैलमैट का प्रयोग अनिवार्य किया गया है। सीपीयू का गठन किया। इसके बाद भी नगर के लोग या तो बिना हैलमैट के दोपहिया वाहनों चला रहे हैं या फिर आए दिन नो पार्किंग जोन में अपने वाहनों को खड़ा कर रहे हैं। ऐसा नहीं है कि यातायात पुलिस नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों से सख्ती से नहीं निपट रही है। लेकिन इसके बाद भी नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों की संख्या में कोई कमी नहीं आ रही है। अपराधों का

एसएसपी बोले

आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पूरे पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर गश्त बढ़ाने और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

दलीप सिंह कुंवर, एसएसपी अल्मोड़ा

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें