फोटो गैलरी

Hindi Newsप्रतापगढ़ : प्राइवेट चिकित्सक की गोली मारकर हत्या

प्रतापगढ़ : प्राइवेट चिकित्सक की गोली मारकर हत्या

लालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक प्राइवेट चिकित्सक की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने वाले उसे अपनी बाइक से रायबरेली जिले की सीमा में ले गए और सिर में गोली मारकर भाग निकले।लाला का पुरवा...

प्रतापगढ़ : प्राइवेट चिकित्सक की गोली मारकर हत्या
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 02 Apr 2017 11:30 AM
ऐप पर पढ़ें

लालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक प्राइवेट चिकित्सक की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने वाले उसे अपनी बाइक से रायबरेली जिले की सीमा में ले गए और सिर में गोली मारकर भाग निकले।

लाला का पुरवा जेवईं गांव निवासी विकास श्रीवास्तव (36) पुत्र सदगुरु श्रीवास्तव गांव के पास ही विकास नगर चौराहे पर दवाखाना चलाता था। शनिवार रात वह एक दवा लेने के लिए अपने साथी भोला पटेल के साथ बाइक से निकला था लेकिन बाइक सवार दो अन्य साथी मिले तो उसने भोला को वापस कर दिया। रात करीब साढे़ 11 बजे रायबरेली के सलवन थाना क्षेत्र में अजीत सिंह का पुरवा गांव के पास एक व्यक्ति ने विकास को दो लोगों के साथ खड़े होकर बातें करते देखा। वह कुछ ही दूर गया था कि उसे गोली की आवाज सुनाई पड़ी। वह लौटा तो देखा गोली मारने वाले बाइक से साहबगंज की ओर जा रहे थे। विकास लहूलुहान होकर मौके पर पड़ा था। सिर पर गोली लगने के कारण कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

सूचना पर रायबरेली पुलिस रात में ही विकास के दवाखाने पर पहुंच गई। दवाखाने में देखा तो विकास की एक महिला के साथ कई तस्वीरें थीं। विकास अक्सर अपने दवाखाने पर ही रहता था। पत्नी और तीन बेटे उसके घर पर रहते हैं। रायबरेली पुलिस हत्या के पीछे आशनाई को वजह मानकर छानबीन कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें