Hindi Newsआठ बीघा खेत में उगाई सरसों की फसल राख
आठ बीघा खेत में उगाई सरसों की फसल राख
घूरपुर इलाके के कैनुआ गांव में शुक्रवार की रात आठ बीघा खेत में उगाई सरसों की फसल में किसी ने आग लगा दी। देखते ही देखते पूरी फसल राख हो गई। काटकर रखी फसल राख हो जाने से किसान के परिवार परेशान...
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 25 Mar 2017 03:50 PM
ऐप पर पढ़ें
घूरपुर इलाके के कैनुआ गांव में शुक्रवार की रात आठ बीघा खेत में उगाई सरसों की फसल में किसी ने आग लगा दी। देखते ही देखते पूरी फसल राख हो गई। काटकर रखी फसल राख हो जाने से किसान के परिवार परेशान हैं।
कैनुआ गांव के राजेंद्र शर्मा, हीरालाल, सुरेश और राम अभिलाष के खेत अगल-बगल हैं। इन लोगों ने आठ बीघा खेत में सरसों बोई थी। सरसों पककर तैयार हो गई तो होली के बाद काटकर गांव के बाहर खलिहान में रख दी गई। शुक्रवार की रात जब गांव के लोग सो गए तो किसी ने खलिहान में आग लगा दी। इससे पूरी फसल राख हो गई। किसानों ने घूरपुर थाने में शिकायत की है।