फोटो गैलरी

Hindi Newsसांसद के प्रयास से दो साल बाद वतन लौटा अजय

सांसद के प्रयास से दो साल बाद वतन लौटा अजय

कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर की मेहनत आखिरकार रंग लाई। छह महीने की भागदौड़ के बाद एक युवक की वतन वापसी हो गई। वह दो साल पहले सऊदी अरब वाहन चलाने गया था पर, वहां उससे ऊंट चराने के साथ ही घर की साफ-सफाई...

सांसद के प्रयास से दो साल बाद वतन लौटा अजय
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 27 Apr 2017 11:20 PM
ऐप पर पढ़ें

कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर की मेहनत आखिरकार रंग लाई। छह महीने की भागदौड़ के बाद एक युवक की वतन वापसी हो गई। वह दो साल पहले सऊदी अरब वाहन चलाने गया था पर, वहां उससे ऊंट चराने के साथ ही घर की साफ-सफाई कराई जा रही थी। युवक की पत्नी ने छह माह पहले सांसद से मिलकर पति के वतन वापसी की गुहार लगाई थी।

दो साल पहले गया था अरब

पिपरी थाने के चायल कस्बा की तुलसी देवी की शादी कानपुर के अकबरपुर थानांर्गत बखरा के अजय सिंह से हुई थी। वह शादी के बाद से ही पति के साथ अपने मायके में रहने लगी थी। दो साल पहले उसका पति अजय सऊदी के रियाद शहर में वाहन चलाने गया था। वहां पर उसे ऊंट चराने और घर की साफ-सफाई में लगा दिया गया था। इस दौरान अजय को तमाम यातनाएं भी दी जा रही थीं।

पत्नी ने सांसद से लगाई थी गुहार

इसकी जानकारी जब उसकी पत्नी तुलसी देवी को हुई तो उसने नवंबर 2016 में कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर से मिलकर पति के वतन वापसी की गुहार लगाई। सांसद ने विदेश मंत्रालय से संपर्क कर उसके पति को वापस लाने का आश्वासन दिया। अजय 26 अप्रैल को दिल्ली पहुंचा। उसने दिल्ली पहुंचते ही सबसे पहले सांसद विनोद सोनकर से मुलाकात की। इसके बाद धन्यवाद देते हुए घर के लिए रवाना हो गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें