फोटो गैलरी

Hindi Newsगोली मारकर लूट को अंजाम देने वाले दो गिरफ्तार

गोली मारकर लूट को अंजाम देने वाले दो गिरफ्तार

खीरी थाना क्षेत्र के बहरैचा गांव में बुधवार की रात संतोष मिश्र को गोली मारकर लूट करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसओ खीरी तारकेश्वर राय ने बताया कि पथरपुर तिराहे से नामजद...

गोली मारकर लूट को अंजाम देने वाले दो गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 29 Apr 2017 05:10 PM
ऐप पर पढ़ें

खीरी थाना क्षेत्र के बहरैचा गांव में बुधवार की रात संतोष मिश्र को गोली मारकर लूट करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

एसओ खीरी तारकेश्वर राय ने बताया कि पथरपुर तिराहे से नामजद अभियुक्त सुल्ली दुबे व उसके साथी आलोक दुबे निवासी कटनहवां शनिवार सुबह भागने के फिराक में खड़े थे उसी समय दोनों को दबोच लिया। उनके पास से एक अपाचे गाड़ी और एक तमंचा बरामद हुआ है, जिसे कब्जे में ले लिया गया है। वारदात को अंजाम देने में शामिल तीसरा व्यक्ति किहुनीकला निवासी सत्येन्द्र तिवारी अभी फरार है। मुख्य अभियुक्त सुल्ली दुबे ने पुलिस को बताया कि तीन दिन पहले जेल से छूटने के बाद वह संतोष के घर मिलने गया तो उसने उसका अपमान किया। इसीलिये उसने अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें