फोटो गैलरी

Hindi Newsजहरीले जन्तु के डसने से तीन लोग की मौत

जहरीले जन्तु के डसने से तीन लोग की मौत

जिले में विभिन्न जगहों पर रविवार को जहरीले जंतु के डसने से तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी होने पर मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।कुकुवार निवासी रामदेव मिश्र (60) रविवार सुबह खेत में...

जहरीले जन्तु के डसने से तीन लोग की मौत
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 22 May 2017 12:20 AM
ऐप पर पढ़ें

जिले में विभिन्न जगहों पर रविवार को जहरीले जंतु के डसने से तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी होने पर मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।

कुकुवार निवासी रामदेव मिश्र (60) रविवार सुबह खेत में उड़द की फसल की सिंचाई कर रहा था। इस दौरान खेत में बने बिल से पानी निकलने लगा। पैर से मिट्टी दबाकर पानी बंद करते समय बिल में बैठे किसी विषैले जंतु ने रामदेव को काट लिया। कुछ देर बाद किसी विषधर के काटने का अंदेशा होने पर वह घर पहुंचा और परिवारवालों को घटना की जानकारी दी। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया। झाड़-फूंक कराने के बाद हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी पट्टी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने रामदेव को मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में चीख पुकार मच गई। रानीगंज इलाके के राजापुर गांव निवासी रमाशंकर का बेटा वीरेंद्र (60) रविवार दोपहर खेत में सिंचाई कर रहा था। पाइप लपेटते समय उसके हाथ में किसी जन्तु ने डस लिया। खेत में हालत बिगड़ते देख अनानफानन परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रोते बिलखते परिजन शव लेकर घर चले गए। वहीं, दूसरी तरफ मानधाता इलाके के अज्ञात (20) को जहरीले जन्तु ने रविवार सुबह घर के भीतर डस लिया। गंभीर हालत में परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उसे देखते हुए मृत घोषित कर दिया। रोते बिलखते परिजन शव लेकर घर चले गए। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें