फोटो गैलरी

Hindi Newsसोशल मीडिया पर रीता जोशी के खिलाफ भड़ास

सोशल मीडिया पर रीता जोशी के खिलाफ भड़ास

कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रीता बहुगुणा जोशी के भाजपा में शामिल होने की खबर से पार्टी में आक्रोश बढ़ रहा है। रीता जोशी के भाजपा में शामिल होने की सूचना तीन दिन से सोशल मीडिया पर चल रही है।...

सोशल मीडिया पर रीता जोशी के खिलाफ भड़ास
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 19 Oct 2016 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रीता बहुगुणा जोशी के भाजपा में शामिल होने की खबर से पार्टी में आक्रोश बढ़ रहा है। रीता जोशी के भाजपा में शामिल होने की सूचना तीन दिन से सोशल मीडिया पर चल रही है। चर्चा पर रीता की चुप्पी से कांग्रेसी आगबबूला हो गए हैं।

जिला कांग्रेस के पूर्व पदाधिकारी हसीब अहमद ने रीता जोशी पर हमला बोला है। हसीब ने फेसबुक पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और रीता जोशी को आस्तीन का सांप बताया है। हसीब कहते हैं कि योजनाबद्ध तरीके से पहले बड़े भाई कांग्रेस छोड़कर गए। अब रीता जाने की तैयारी में हैं। फेसबुक पर टैग की गई फोटो पर कमेंट में भी कांग्रेस समर्थक विजय व रीता को कोस रहे हैं।

रीता जोशी के भाजपा में शामिल होने की खबर से अन्य कांग्रेसी आक्रोशित हैं लेकिन कोई अधिकृत तौर पर बोलना नहीं चाहता। कांग्रेसियों के मुताबिक वाराणसी में सोनिया गांधी के रोड शो से रीता के पार्टी छोड़ने का संकेत मिल गया था। फिलहाल कांग्रेसी रीता के बयान और फैसले का इंतजार कर रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें