फोटो गैलरी

Hindi Newsमिनी सदन में राष्ट्रगीत के अपमान पर मेयर सख्त, शासन को भेजा पत्र

मिनी सदन में राष्ट्रगीत के अपमान पर मेयर सख्त, शासन को भेजा पत्र

मिनी सदन में राष्ट्रगीत वंदे मातरम का अपमान करने वाले पार्षदों के खिलाफ महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने सख्त रुख अपनाया है। पांच पार्षदों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने और सदस्यता समाप्त...

मिनी सदन में राष्ट्रगीत के अपमान पर मेयर सख्त, शासन को भेजा पत्र
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 07 Apr 2017 02:20 PM
ऐप पर पढ़ें

मिनी सदन में राष्ट्रगीत वंदे मातरम का अपमान करने वाले पार्षदों के खिलाफ महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने सख्त रुख अपनाया है। पांच पार्षदों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने और सदस्यता समाप्त करने के लिए शुक्रवार को मेयर ने शासन को पत्र भेजा है।

इलाहाबाद नगर निगम के मिनी सदन में गुरुवार दोपहर जब राष्ट्रगीत वंदे मातरम गाया जा रहा था, उस समय पांच पार्षद बैठे थे। राष्ट्रगीत गाने के समय बैठने वाले पार्षदों की पहचान की गई है। ये पार्षद हैं कार्यकारिणी उपाध्यक्ष सुशील यादव, अतहर रजा लाडले, अकीलुर्रहमान, जफर खान और अशोक सिंह। सदन में राष्ट्रगीत के बाद सुशील, लाडले, अकीलुर्रहमान और अशोक सिंह ने सदन का बहिष्कार भी किया।

वंदे मातरम पर महापौर और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ इन्हीं पार्षदों की तीखी नोकझोंक हुई थी। सदन की कार्यवाही शाम सात बजे समाप्त होने के बाद महापौर ने राष्ट्रगीत का अपमान करने वालों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने और शासन से शिकायत करने की बात कही थी। महापौर ने कहा कि कार्रवाई के लिए पत्र शासन को भेज दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें