फोटो गैलरी

Hindi Newsघने कोहरे और ठंड से कांपा इलाहाबाद

घने कोहरे और ठंड से कांपा इलाहाबाद

शुक्रवार को कोहरा और घना हो गया। इससे शहरी जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। सुबह तो ऐसा लगा कि पूरा शहर ही रेंग रहा है। शहर के लोगों की दिनचर्या पर भी इसका असर पड़ा। कोहरे की वजह से लोग देर से...

घने कोहरे और ठंड से कांपा इलाहाबाद
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 02 Dec 2016 11:30 AM
ऐप पर पढ़ें

शुक्रवार को कोहरा और घना हो गया। इससे शहरी जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। सुबह तो ऐसा लगा कि पूरा शहर ही रेंग रहा है।

शहर के लोगों की दिनचर्या पर भी इसका असर पड़ा। कोहरे की वजह से लोग देर से सोकर उठे। सुबह की सैर के निकले बुजुर्ग तो बहुत संभलकर चल रहे थे। छह बजे के बजाय लोग आठ बजे मार्निंग वाक के लिए निकले। कंपनी बाग में मानिंग वाकरों की तादाद काफी कम रही। लोग रजाई में ही दुबके रहे।

बक्शी बांध व शहर के अन्य इलाकों में सुबह लगने वाली सब्जी की थोक मंडियों में भी सन्नाटा रहा। दस बजे तक तो शहर में भी धुंध की वजह से वाहन रेंग रहे थे। स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी हुई। कई अभिभावकों ने तो बच्चों को स्कूल ही नहीं भेजा।

अस्पतालों की ओपीडी में भी घट गए मरीज

कुहासा घना होने से सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में भी मरीजों की तादाद काफी कम रही। बेली अस्पताल में जहां सामान्य दिनों में 1700 मरीज ओपीडी में पहुंचते थे। गुरुवार को इस अस्पताल की ओपीडी में सात सौ लोग ही पहुंचे। यही हाल काल्विन व एसआरएन अस्पतालों का भी रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें