फोटो गैलरी

Hindi Newsदोआबा में शोषण के खिलाफ आंगनबाड़ियों ने भरी हुंकार

दोआबा में शोषण के खिलाफ आंगनबाड़ियों ने भरी हुंकार

सदर ब्लॉक हाल में रविवार को महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले कार्यकत्रियों ने शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद की। कार्यकत्रियों ने विभाग पर शासनादेश की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। बैठक के माध्यम से...

दोआबा में शोषण के खिलाफ आंगनबाड़ियों ने भरी हुंकार
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 29 May 2017 01:20 AM
ऐप पर पढ़ें

सदर ब्लॉक हाल में रविवार को महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले कार्यकत्रियों ने शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद की। कार्यकत्रियों ने विभाग पर शासनादेश की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। बैठक के माध्यम से कार्यकत्रियों ने समस्या के निस्तारण की मांग किया।

संघ की प्रदेश अध्यक्ष माया सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां चिलचिलाती धूप और सर्द हवाओं में भी केंद्र पहुंचकर ड्यूटी नियमित करती हैं। इसके बाद भी उनके साथ विभाग भेदभाव करता है। विभागीय कार्य के अलावा अन्य कार्य भी दे दिया जाता है। इससे केंद्र में वह नियमित नहीं पहुंच पाती हैं। उन्हें बीएलओ जनगणना, आधारकार्ड बनवाना, पेंशन सत्यापन का भी कार्य दे दिया जाता है। विरोध करने पर कार्रवाई की धमकी दी जाती है। उन्हें पोलियो की ड्यूटी का पैसा नहीं मिलता। सालभर से पोलियो की ड्यूटी और पोषाहार ले जाने का किराया भत्ता नहीं मिला है। इसके अलावा स्टेशनरी का पैसा भी नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने से पहले उन्हें नियमित करने का आश्वासन मिला था। लेकिन सरकार बनने के बाद भी वादा पूरा नहीं किया जा रहा है। यदि उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगी। इस दौरान संजना, गायत्री सिंह, सरोज, सुषमा सिंह, सुशीला पाल, सुनीता पाल, आशा देवी, कमलेश, सावित्री, रुकमणी एवं रानी देवी आदि मौजूद रहीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें