फोटो गैलरी

Hindi Newsइलाहाबाद की यातायात व्यवस्था सुधारने को 12 करोड़ मंजूर

इलाहाबाद की यातायात व्यवस्था सुधारने को 12 करोड़ मंजूर

शहर को जाम से निजात दिलाने व यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के शासन स्तर से 12 करोड़ रुपए स्वीकृत हो गए हैं। यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए बुधवार को संगम सभागार में हुई बैठक में यह जानकारी डीएम...

इलाहाबाद की यातायात व्यवस्था सुधारने को 12 करोड़ मंजूर
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 08 Dec 2016 12:00 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर को जाम से निजात दिलाने व यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के शासन स्तर से 12 करोड़ रुपए स्वीकृत हो गए हैं। यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए बुधवार को संगम सभागार में हुई बैठक में यह जानकारी डीएम संजय कुमार ने दी।

उन्होंने कहा कि स्वीकृत धनराशि से शहर में आधुनिक सिग्नल ट्रैफिक लाइन, डिवाडर, स्टॉफ लाइन, जेब्रा क्रासिंग, डिवाइडर, रेलिंग व चौराहों का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अभियान भी चलाया जाएगा। अगर कोई वाहन पार्किंग के बाहर खड़ा पाया गया तो उसे सीज कर दिया जाएगा। डीएम ने एसपी ट्रैफिक निहारिका शर्मा को अभियान चलाने का निर्देश दिया। इस अभियान के दौरान अतिक्रमण भी हटाएं जाएंगे। तेलियरगंज इलाके से अतिक्रमण हटाने का निर्देश भी डीएम ने दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें