फोटो गैलरी

Hindi Newsनलकूप पर सोने गए किसान करंट की चपेट में आकर मौत

नलकूप पर सोने गए किसान करंट की चपेट में आकर मौत

गोंडा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात नलकूप पर गए किसान की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। गोंडा...

नलकूप पर सोने गए किसान करंट की चपेट में आकर मौत
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 29 Apr 2017 11:26 PM
ऐप पर पढ़ें

गोंडा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात नलकूप पर गए किसान की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

गोंडा थाना क्षेत्र के गांव कुंजी नगला निवासी उदयवीर सिंह (55) किसान थे। परिजनों के अनुसार रोजाना की तरह शुक्रवार की रात वह घर से नलकूप पर सोने गए थे। लाइट न आने पर रात में वह नलकूप सकी करने लग गए। इसी बीच करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। शनिवार की सुबह परिजन खेत पर पहंुचे तो उदयवीर का शव पड़ा होश उड़ गए। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

लोधा थाना क्षेत्र के गांव करसुआ निवासी शीलू (25) शुक्रवार को डोरी नगर स्थित अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने गया था। सासनीगेट के पला फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जेब में रखे मोबाइल से संपर्क किया तो शव की शिनाख्त शीलू के रूप में हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें