फोटो गैलरी

Hindi Newsरोटी, रसोई ही नहीं मसल्स बनाने को आगे आए आधी आबादी

रोटी, रसोई ही नहीं मसल्स बनाने को आगे आए आधी आबादी

आधी आबादी सिर्फ रोटी, रसोई तक ही अपने को सीमित न समझते हुए मसल्स बनाने के लिए भी आगे आए। आए दिन युवतियों के साथ रेप, हत्या होने की घटनाएं सुनकर दुख होता है। अगर युवतियां और महिलाएं शारीरिक रूप से...

रोटी, रसोई ही नहीं मसल्स बनाने को आगे आए आधी आबादी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 13 May 2017 10:52 PM
ऐप पर पढ़ें

आधी आबादी सिर्फ रोटी, रसोई तक ही अपने को सीमित न समझते हुए मसल्स बनाने के लिए भी आगे आए। आए दिन युवतियों के साथ रेप, हत्या होने की घटनाएं सुनकर दुख होता है। अगर युवतियां और महिलाएं शारीरिक रूप से स्वस्थ्य होंगी तो वह बर्दाश्त न करते हुए मुंहतोड़ जवाब देंगी। यह बातें शनिवार को भारत की पहली महिला वर्ल्ड चैंपियन रेसलर रविता देवी शर्मा ने रामघाट रोड स्थित एक होटल में हिन्दुस्तान से बातचीत के दौरान कहीं।

बॉडी बिल्डिंग में वर्ल्ड चैंपियन बनकर भारत का नाम रोशन करने वाले रविता देवी शर्मा शनिवार को पहली बार अलीगढ़ पहुंची। वह रविवार को रामघाट रोड स्थित ग्रेट वैल्यू मॉल में होने जा रही अलीगढ़ बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन व ग्रेट वैल्यू मॉल के सहयोग से मिस्टर-2017 बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप में शामिल होंगी।

अलीगढ़ पहुंचने पर एसोसिएशन के महासचिव डॉ. प्रशांत शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

हिन्दुस्तान से बातचीत करते हुए मणिपुर के इम्फाल की रहने वालीं रविता देवी शर्मा ने बताया कि वह सातवीं कक्षा से ही चाइनीज मार्शल आर्ट्स प्लेयर थी। जिसमें कई खिताब जीते। 2010 में वियतनाम में आयोजित वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स चेम्पियनशिप में चाइना की मार्शल आर्ट्स प्लेयर से सामना हुआ। मुकाबले में चाइना की प्लेयर की मसल्स स्ट्रांग होने के चलते हार मिली। भारत लौटने के बाद एक जुनून से सवार हो गया कि अब मसल्स बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करनी है।

जिम में कोच एनके गोदेन्द्र सिंह ने कहा कि तुम इस क्षेत्र में काफी आगे तक जा सकती हो। जिसके बाद 2011 में पहली बात स्टेट चैम्पियनशिप मणिपुर में स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद एशिया चेम्पियनशिप, मुम्बई में हुई वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग चेम्पियनशिप में शामिल होकर जीत दर्ज कराई।

परिजनों का मिला हमेशा साथ

26 वर्षीय रविता मणिपुर डीएसपी रैंक की अधिकारी भी हैं। उन्होंने बताया कि पिता किसान हैं। वहीं छह भाई-बहनों में वह सबसे छोटी हैं। परिवार में बड़ी बहन डॉ. आनंदी का हमेशा काफी साथ मिला है।

अब तक जीते खिताब

-2014 में भूटान के थिम्पी में हुई 50वीं वूमेन चैंपियशिप में रजत पदक

-उजबेकिस्तान में 49वीं एशियन वूमेन चैम्पिनशिप

-2016 में एशियनशिप भूटान

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें