फोटो गैलरी

Hindi News17 साल बाद दीपावली पर बन रहा शुभ संयोग

17 साल बाद दीपावली पर बन रहा शुभ संयोग

इस बार की दीपावली खासतौर से व्यापारी वर्ग के लिए ढेरों खुशियां लेकर आ रही है। 17 साल बाद ग्रह-राशियों का खास संयोग बन रहा है। हालांकि हर वर्ग के लिए लक्ष्मी-गणेश का पूजन मुहूर्त सुबह से रात्रि डेढ़...

17 साल बाद दीपावली पर बन रहा शुभ संयोग
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 29 Oct 2016 07:13 PM
ऐप पर पढ़ें

इस बार की दीपावली खासतौर से व्यापारी वर्ग के लिए ढेरों खुशियां लेकर आ रही है। 17 साल बाद ग्रह-राशियों का खास संयोग बन रहा है। हालांकि हर वर्ग के लिए लक्ष्मी-गणेश का पूजन मुहूर्त सुबह से रात्रि डेढ़ बजे तक रहेगा। वहीं शाम सात बजकर 11 मिनट से आठ बजकर 49 मिनट तक अमृत योग रहेगा। इस बार की दीवाली उद्योग, व्यापार, बिल्डर, सर्राफा, शेयर बाजार आदि के लिए खासा फलदायी साबित होने वाली है।

ढेर सारी खुशियां लेकर एक बार फिर दिवाली आ गई है। जिलेभर में रविवार को धूमधाम से दीपोत्सव मनाया जाएगा। शनिवार को पूरा दिन बाजारों में खरीदारी की धूम रही। पूजन की तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। अधिकांश विद्वानों के अनुसार प्रात: सात बजकर 54 मिनट से रात्रि डेढ बजे तक शुभ रहेगा। अमृत योग सात बजकर 11 मिनट से आठ बजकर 49 तक रहेगा। लोगों ने घर, दुकान, देवालयों की सजावट भी पूरी कर ली है। जगह-जगह रंग-बिरंगी झालरों की रोशनी दीपावली का अहसास करा रही है। रविवार को दीपावली के बाद सोमवार को जिलेभर में गोवर्धन पूजा की धूम रहेगी। इसके बाद भाई बहन के आत्मीय रिश्ते का प्रतीक पर्व भैया दूज मनाया जाएगा। शनिवार को दिनभर बाजार भीड़भाड़ से रोशन रहे।

ये हैं मां लक्ष्मी व गणेश के पूजन के शुभ मुहूर्त

दिवाली के मौके पर हर कोई चाहता है कि लक्ष्मी जी मेहरबान हों। इसके लिए सभी सही समय पर पूजन कर लक्ष्मी जी को खुश करना चाहते हैं। पंडित सुरेंद्रनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि कार्तिक कृष्ण अमावस्या के दिन प्रात: सुबह सात बजकर 54 मिनट से रात्रि डेढ़ बजे तक लोग पूजन कर सकते हैं। अमृत योग सात बजकर 11 मिनट से आठ बजकर 49 मिनट योग रहेगा। प्रदोष काल में पांच बजकर 34 मिनट से आठ बजकर दस मिनट तक पूजा होगी। वृषभ लग्न में छह बजकर 27 मिनट से आठ बजकर 23 मिनट तक रहेगा। चर चौधड़िया आठ बजकर 49 मिनट से दस बजकर 27 मिनट तक रहेगा। 17 साल बाद रविवार की पड़ दीपावली पड़ रही है। पहले सात नवम्बर 1999 को रविवार को पड़ी थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें