युवक की गला रेतकर हत्या
गांधीपार्क थाना क्षेत्र के अलीनगर में युवक की गला रेतकर हत्या कर शव लाहा के खेत में फेंक दिया। गुरुवार दोपहर खेत में शव देख पुलिस को सूचना दी गई। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी पर रखवा दिया...
गांधीपार्क थाना क्षेत्र के अलीनगर में युवक की गला रेतकर हत्या कर शव लाहा के खेत में फेंक दिया। गुरुवार दोपहर खेत में शव देख पुलिस को सूचना दी गई। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी पर रखवा दिया है। कमालपुर निवासी बलवीर सिंह किसान हैं। अलीनगर के पास उनके खेत में लाहा की फसल है। दोपहर करीब तीन बजे पड़ोसी संत कुमार खेत पर जा रहा था। तभी उसकी लाहा के खेत में पड़े शव पर नजर पड़ गई। शोर मचाने पर भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। ेथाना गांधीपार्क इंस्पेक्टर दिनेश कुमार दुबे के मुताबिक मृत युवक की उम्र लगभग (30) वर्ष है। काले रंग का पैंट व लाल-सफेद चेक की शर्ट पहन रखी थी। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि घटना को कहीं दूसरी जगह अंजाम दिया गया है। पहचान छिपाने के लिए शव को यहां फेंका गया है। अभी शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। शिनाख्त होने के बाद ही हत्या की वजह स्पष्ट हो सकेगी।