फोटो गैलरी

Hindi Newsलूट की जांच में जुटी पुलिस, दरोगा को कैंटर ने रौंदा

लूट की जांच में जुटी पुलिस, दरोगा को कैंटर ने रौंदा

थाना टप्पल क्षेत्र में शनिवार देर रात यमुना एक्सप्रेस वे पर वाल्वो बस में हुई लूटपाट के बाद रोड पर घटना की जांच कर रहे एक दरोगा को कैंटर ने रौंद दिया। जबकि कई पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। घायल दरोगा को...

लूट की जांच में जुटी पुलिस, दरोगा को कैंटर ने रौंदा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 22 Jan 2017 11:13 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना टप्पल क्षेत्र में शनिवार देर रात यमुना एक्सप्रेस वे पर वाल्वो बस में हुई लूटपाट के बाद रोड पर घटना की जांच कर रहे एक दरोगा को कैंटर ने रौंद दिया। जबकि कई पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। घायल दरोगा को मथुरा में भर्ती कराया गया है।

यमुना एक्सप्रेस वे पर माइल स्टोन 52 के पास दिल्ली से लखनऊ जा रही टीन ट्रवल्स की वाल्वो बस का पहिया पंचर हो गया। रात करीब पौने दो बजे चालक गुरदीप परिचालक के साथ पहिया बदल रहा था तभी पूर्व डीआईजी के फार्म हाउस में लूटपाट कर लौट रहे बदमाश अपने अन्य साथियों के साथ बस में घुस गए। करीब दस बदमाशों ने बस में सवार धनाढ्य लोगों से जमकर लूटपाट की। विरोध करने पर दो सवारियों को गोली मारकर बदमाश भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद चालक बस को लेकर आगे बढ़ गया। माइल स्टोन 60 के पास बस को रोककर पुलिस को सूचना दी। उस वक्त एक्सप्रेस वे पर घना कोहरा था। इधर, सूचना मिलते ही अलीगढ़ व मथुरा पुलिस जांच में जुट गई। इस दौरान मथुरा जनपद के थाना नौहझील के दरोगा उमेश चंद्र सोलंकी सवारियों से पूछताछ कर रहे तभी वहां से गुजर रहे कैंटर ने उन्हें रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मथुरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें