फोटो गैलरी

Hindi Newsबाहुबली की बदौलत मनोरंजन कर की रिकार्ड कमाई

बाहुबली की बदौलत मनोरंजन कर की रिकार्ड कमाई

बॉक्स आफिस पर बाहुबली-2 ने जोरदार कमाई की है। वहीं हाथरस शहर में भी इस फिल्म का बोलबाला रहा है। यहा के एक मात्र टाकीज ने लगभग दस लाख रुपए का कारोबार किया है। जनपद में एक मात्र टाकीज है जिसमें फिल्म...

बाहुबली की बदौलत मनोरंजन कर की रिकार्ड कमाई
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 17 May 2017 08:41 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉक्स आफिस पर बाहुबली-2 ने जोरदार कमाई की है। वहीं हाथरस शहर में भी इस फिल्म का बोलबाला रहा है। यहा के एक मात्र टाकीज ने लगभग दस लाख रुपए का कारोबार किया है। जनपद में एक मात्र टाकीज है जिसमें फिल्म बाहुबली-2 का प्रदर्शन किया।

जानकारी के अनुसार हाथरस में भी कमाई का आंकड़ा दस लाख रुपए के आसपास पहुंच गया है। इस फिल्म की बदौलत प्रदेश सरकार को भी अच्छा राजस्व प्राप्त हो रहा है। मनोरंजन कर विभाग को भी इस फिल्म के सहारे चार लाख से अधिक की कमाई हुई है। सिनेमाघर में बिकने वाले टिकट की कीमत में लगभग 40 प्रतिशत मनोरंजन कर होता है। अब तक एक माह में मनोरंजन कर को एक लाख रुपए से अधिक नहीं मिल पाते थे, लेकिन इस माह मनोरंजन कर की कमाई के भी रिकार्ड टूटते दिखाई दे रहे हैं।

शहर के एक मात्र सिनेमाघर में बाहुबली-2 के प्रदर्शन के दौरान चार शो चलाए जा रहे हैं। दोनों ही सप्ताह में इस सिनेमाघर की बालकनी के दो से तीन शो हाउसफुल चले हैं। इससे पहले इस तरह की भीड़ सन्नी देवल की फिल्म गदर में देखी गई थी।

हां इस फिल्म की लोकप्रियता के चलते हमें भी भारी राजस्व मिलेगा। उम्मीद तो यही है कि पिछले एक दशक के रिकार्ड इस फिल्म की वजह से टूट जाएंगे।

- नेत्रपाल सिंह, प्रभारी मनोरंजन कर अधिकारी, हाथरस।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें