फोटो गैलरी

Hindi Newsदेवेन्द्र के चेहरे पर नहीं था शिकन,बाकी दिखे परेशान

देवेन्द्र के चेहरे पर नहीं था शिकन,बाकी दिखे परेशान

भले ही देवेन्द्र अग्रवाल हत्या जैसे संगीन मामले में जेल जा रहे हों। लेकिन उनके चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। अपने पुराने चिरपरिचत अंदाज में अपने विरोधियों पर शब्दों के तीर छोड़ते दिखे। उनका बेटा,भाई और...

देवेन्द्र के चेहरे पर नहीं था शिकन,बाकी दिखे परेशान
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 29 Mar 2017 07:39 PM
ऐप पर पढ़ें

भले ही देवेन्द्र अग्रवाल हत्या जैसे संगीन मामले में जेल जा रहे हों। लेकिन उनके चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। अपने पुराने चिरपरिचत अंदाज में अपने विरोधियों पर शब्दों के तीर छोड़ते दिखे। उनका बेटा,भाई और पीए जरूर परेशान दिखे। उन्होंने रामवीर उपाध्याय और पुलिस पर खुलकर हमला बोला।

पूर्व विधायक देवेन्द्र अग्रवाल ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि उन्हें एक दिन सलाखों के पीछे जाना पड़ेगा। आज से एक महीने पहले जो पुलिस उन्हें सर कहकर नमस्कार करती दिखती वहीं पुलिस उनके जेल जाने का इंतजार कर रही थी। अंदरखाने पुलिसकर्मी देवेन्द्र से नाराज रहे,क्योंकि उन्होंने सिपाही से लेकर एसपी तक की शिकायत की। पुलिसकर्मी अलग कुछ अधिवक्ताओं के बिस्तर पर बैठकर कोर्ट जाने का इंतजार करते रहे। देवेन्द्र की दाढ़ी बढ़ी थी। वहीं सफेद कपड़े पहनकर बैठे थे। कार्यकर्ता और अपने करीबियों से हंसते मुस्कराते हुए बात कर रहे थे। जैसे ही उनके पास मीडियाकर्मी पहुंचे तो वह अपने पुराने अंदाज में आ गये। उन्होंने बसपा के कद्दावर नेता और अपने विरोधी रामवीर उपाध्याय पर आरोप लगाये,लेकिन वह पुलिस को नहीं भूले। उन्होंने साफ कहा कि पुलिस ने रामवीर उपाध्याय से मोटा पैसा लेकर उनके और उनके परिवार के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। अगर इस प्रकरण की सीबीआई जांच हो तो हाथरस ओर अलीगढ़ के एसपी जेल जाएंगे। उन्हें कोई रोक नहीं सकता।

देवेंद्र अग्रवाल के आरोपों के बारे में एसपी दिलीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी की कार्रवाई माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुयी है। इस मामले में हाथरस में जरुर मुकदमा दर्ज हुआ,लेकिन विवेचना अलीगढ़ पुलिस कर रही थी। मुझ से इस प्रकरण का कोई लेना देना नहीं है। देवेन्द्र के सारे आरोप निराधार हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें