फोटो गैलरी

Hindi Newsअब उम्र नहीं धड़कन जैसे रोल की: सुनील शेट्टी

अब उम्र नहीं धड़कन जैसे रोल की: सुनील शेट्टी

तीन साल तक सिल्वर स्क्रीन से दूर रहने के बाद ‘अन्ना सुनील शेट्टी वापसी करने जा रहे हैं। उम्र 55 पार कर चुकी है, इसलिए ‘धड़कन जैसे रोल करना संभव नहीं। लेकिन खुद के लिए माफिक किरदारों पर पूरी मेहनत...

अब उम्र नहीं धड़कन जैसे रोल की: सुनील शेट्टी
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 22 May 2017 11:20 PM
ऐप पर पढ़ें

तीन साल तक सिल्वर स्क्रीन से दूर रहने के बाद ‘अन्ना सुनील शेट्टी वापसी करने जा रहे हैं। उम्र 55 पार कर चुकी है, इसलिए ‘धड़कन जैसे रोल करना संभव नहीं। लेकिन खुद के लिए माफिक किरदारों पर पूरी मेहनत करेंगे। उनका फोकस अपने पुत्र आहान के करियर पर है। जल्द ही साजिद नाडियाडवाला की फिल्म में उनके पुत्र नजर आएंगे। सोमवार को फतेहाबाद रोड स्थित होटल मुगल में एक कंपनी के ब्रांड एंबेसेडर बन कर आए सुनील शेट्टी ने पत्रकार वार्ता में यह बातें साझा कीं। करियर में विविधता भरे किरदारों को सफलतापूर्वक निभा चुके सुनील शेट्टी ने बताया कि वह फिल्में सोच समझ कर करते हैं। वर्तमान में भी अपनी उम्र के हिसाब से ही किरदार निभा रहे हैं। बताया कि जल्द ही दो फिल्में रिलीज होने वाली हैं।

नया लुक

खुद को काफी स्लिम बना चुके सुनील ने बताया कि यह था तो एक फिल्म के लिए, लोगों ने इस पसंद किया तो इसे अपना लिया।

वही बाहुबली होगा

बॉलीवुड पर भारी पड़ी बाहुबली की सफलता पर उन्होंने कहा कि जो अच्छा होगा, वह सब पर भारी होगा। वही बाहुबली होगा।

पिता की सेवा की

फिल्मी दुनिया से दूरी के दौरान वह तीन साल पिता के साथ रहे। उनके न रहने पर चिंतन किया और वापस आने का निर्णय लिया।

मोदी सरकार की प्रशंसा

उन्होंने स्वच्छता अभियान से लेकर मोदी सरकार के अन्य प्रयासों की सराहना की। उन्होंने हर व्यक्ति को स्वच्छता से जुड़ने को कहा।

विवादों पर टिप्पणी से बचे

तीन तलाक, अजान संबंधी सोनू निगम के बयान पर वह टिप्पणी से बचे। डॉ. स्वामी की टिप्पणी से बचे पर रजनीकांत की तारीफ की।

आम आदमी बनेगा सुपर हीरो

अपने आगामी शो ‘इंडियाज असली चैंपियन है दम को लेकर बोले कि अब आम आदमी सुपर हीरो बनेगा। समाज में बड़ा बदलाव आएगा।

एक सवाल पर भड़के

कुछ स्टार पुत्रों को असफल कहने पर पहले तो अन्ना भड़क गए। बाद में उन्होंने पत्रकारों को सकारात्मकता का पाठ पढ़ाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें