फोटो गैलरी

Hindi Newsवेद मंदिर में चतुर्वेद पारायण यज्ञ छह से

वेद मंदिर में चतुर्वेद पारायण यज्ञ छह से

श्री विरजानंद आर्य गुरुकुल वेद मंदिर मसानी पर सर्व कल्याण की कामना को लेकर चतुर्वेद पारायण यज्ञ का आयोजन में छह दिसंबर से किया जाएगा। वेद मंदिर अधिष्ठाता आचार्य स्वदेश महाराज ने बताया कि धार्मिक...

वेद मंदिर में चतुर्वेद पारायण यज्ञ छह से
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 04 Dec 2016 10:10 PM
ऐप पर पढ़ें

श्री विरजानंद आर्य गुरुकुल वेद मंदिर मसानी पर सर्व कल्याण की कामना को लेकर चतुर्वेद पारायण यज्ञ का आयोजन में छह दिसंबर से किया जाएगा।

वेद मंदिर अधिष्ठाता आचार्य स्वदेश महाराज ने बताया कि धार्मिक कार्य सर्वसाधारण के कल्याण की कामना को लेकर किए जाते हैं। मंदिर के मीडिया प्रभारी विवेक प्रिय आर्य ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी वेद मंदिर परिसर में चतुर्वेद परायण यज्ञ 6 से 25 दिसम्बर तक आचार्य स्वदेश महाराज के ब्रह्मत्व में चलेगा। कार्यक्रम प्रतिदिन दो सत्रों में चलेगा प्रात: 9 बजे से 11.30 बजे तक तथा दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक। यज्ञ में निरंतर रहने वालों को आवासीय व्यवस्था वेद मंदिर में ही रहेगी। पारायण यज्ञ के समापन पर भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। श्री आर्य ने सभी यज्ञ प्रेमी बंधुओं से यज्ञ में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें