फोटो गैलरी

Hindi Newsबिना लाइसेंस चल रही आइसफैक्ट्री को कराया बंद

बिना लाइसेंस चल रही आइसफैक्ट्री को कराया बंद

बिना लाइसेंस के चलते मिली आइस फैक्ट्री को खाद्य सुरक्षा विभाग ने तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया है। आरओ प्लांट शोपीस मिला। कई स्थानों से पानी के 16 सैंपल भरे। शनिवार को सुरीर क्षेत्र में डायरिया...

बिना लाइसेंस चल रही आइसफैक्ट्री को कराया बंद
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 20 May 2017 07:20 PM
ऐप पर पढ़ें

बिना लाइसेंस के चलते मिली आइस फैक्ट्री को खाद्य सुरक्षा विभाग ने तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया है। आरओ प्लांट शोपीस मिला। कई स्थानों से पानी के 16 सैंपल भरे।

शनिवार को सुरीर क्षेत्र में डायरिया प्रभावित गांवों में पेयजल के सैंपल लेने गई विभाग की टीम को जानकारी हुई कि मांट में राया रोड पर बिना लाइसेंस के पिछले करीब एक वर्ष से आइस फैक्ट्री चल रही है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीके राठी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरद पांडेय और हुकम सिंह की टीम ने फैक्ट्री पर छापा मारा। यहां मौजूद कर्मचारी पानी की जांच के प्रमाण पत्र के अलावा खाद्य सुरक्षा विभाग का लाइसेंस भी नहीं दिखा सके। बर्फ जमाने वाली केनों में जंग लगी हुई थी। सादा पानी की बर्फ जमा कर खाने के प्रयोग को बिकती हुई मिली। टीम ने पाया कि फैक्ट्री की छत पर दिखावटी आरओ प्लांट लगा हुआ था। राठी ने फैक्ट्री मालिक सुरीर के गांव राजा गढ़ी निवासी मुकेश शर्मा को लिखित में फैक्ट्री तत्काल बंद करने के आदेश दिए हैं। आदेश की कापी थाना मांट को भी दी गयी है। यहां से पानी के दो सैंपल भी लिए। इसके अलावा टीम ने प्रेम नगर, परसौती गढ़ी, सुरीर कलां, भगत नगरिया, जरारा, बेरा और ओहावा आदि गांवों से पेयजल के 14 नमूने लेकर जांच को भेजे हैं।

बिना लाइसेंस आइस फैक्ट्री चलती मिली है। उसे बंद करा दिया गया है। जंग लगे बॉक्स में बर्फ जमाई जा रही थी। यह बर्फ बाजार में बिकने भेजी जाती थी। पानी की टेस्टिंग भी नहीं कराई जा रही थी। नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। डायरिया प्रभावित गांवों से 14 नमूने भरे हैं। इस क्षेत्र में आगे भी चेकिंग कराई जाएगी।

वीके राठी, अभिहित अधिकारी/मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें