फोटो गैलरी

Hindi Newsसर्जिकल स्ट्राइक पर देश में राजनीति, विश्व में सराहना: श्रीकांत

सर्जिकल स्ट्राइक पर देश में राजनीति, विश्व में सराहना: श्रीकांत

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान की उद्दंडता के जवाब में भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक चलाकर आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर मारा। इस पर देश में राजनीति शुरू...

सर्जिकल स्ट्राइक पर देश में राजनीति, विश्व में सराहना: श्रीकांत
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 21 Oct 2016 08:40 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान की उद्दंडता के जवाब में भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक चलाकर आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर मारा। इस पर देश में राजनीति शुरू हो गई, जबकि विश्व में भारत के प्रति सकारात्मक संदेश गया है।

रामकृष्ण सेवाश्रम के स्वामी विवेकानन्द ऑडीटोरियम में में भारत सेवाश्रम संघ की स्थापना के शताब्दी समारोह के शुभारंभ पर उन्होंने यह बात कही। कहा कि यह देश की कूटनीतिक विजय थी। मोदी सरकार की नीतियों के चलते देश के प्रति वैश्विक स्तर पर बड़ा सकारात्मक बदलाव हुआ है। जो देश भारत से दूरी बनाते और व्यवहार में नहीं थे, वह भी भारत से संबंध जोड़ रहे हैं।

मोदी सरकार ने जनसंघ की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए पिछले ढाई वर्ष में 80 से ज्यादा योजनाएं लाने का प्रयास किया है, ताकि पंक्ति के आखिर में खड़े व्यक्ति का उत्थान हो सके। मंहत प्रेमदास शास्त्री ने कहा कि भारत के आचार्यों ने भारतीय संस्कृति की रक्षा एवं सुरक्षा की है। हम सभी एक ही ईश्वर की संतान है।

अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ के सह संगठन मंत्री ओमपाल सिंह ने कहा कि हम सभी को भारत की आध्यात्मिक भागीरथी की धारा बना है। इस दौरान मुख्य अतिथि सहित मंचासीन पदाधिकारियों एवं संत, महंतों ने शताब्दी स्मारिका का विमोचन किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह, पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम, स्वामी अर्पितानन्द, महंत फूलडोल बिहारीदास, स्वामी जगदानन्दाचार्य महाराज, स्वामी नवलगिरि महाराज, लाल बाबा, डॉ. कमल कौशिक, जयपाल सिंह, संजय शर्मा, बालकृष्ण गौतम, विजय मिश्र, विष्णुप्रसाद, राधाबल्लभ मिश्र, चन्द्रप्रकाश द्विवेदी, देवेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित थे। संयोजन डा. विनोद बनर्जी एवं संचालन डा. उमेश शर्मा ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें