फोटो गैलरी

Hindi Newsबच्चों में विवाद से बड़ों के बीच लचे लाठी-डंडे

बच्चों में विवाद से बड़ों के बीच लचे लाठी-डंडे

गौरानगर स्थित हैजा अस्पताल के पीछे शुक्रवार रात खेल के दौरान बच्चों में हुए विवाद बड़ों के बीच संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया है। पीड़ित पक्ष...

बच्चों में विवाद से बड़ों के बीच लचे लाठी-डंडे
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 20 May 2017 09:20 PM
ऐप पर पढ़ें

गौरानगर स्थित हैजा अस्पताल के पीछे शुक्रवार रात खेल के दौरान बच्चों में हुए विवाद बड़ों के बीच संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया है। पीड़ित पक्ष ने दूसरे पक्ष के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

शुक्रवार रात हैजा अस्पताल के पीछे पड़ोसियों के बच्चे मिलकर खेल रहे थे। हार-जीत को लेकर बच्चों में झगड़ा हो गया। बच्चों ने अपने-अपने घर जाकर परिजनों को झगड़े के बारे में बताया। तभी भहुआ और सोनू दोनों पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। कुछ ही समय में दोनों पक्षों में लाठी डंडे चल गए। जिसमें भहुआ के सिर में चोट लगने से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कर दिया। इस मामले में उस्मान पुत्र नवाब ने पड़ोस में रहने वाले सोनू, बुद्धवती एवं अंकिता के विरुद्ध घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसकी जांच पड़ताल मथुरा गेट पुलिस चौकी प्रभारी विपिन कुमार द्वारा की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें