फोटो गैलरी

Hindi Newsमथुरा में यमुना शुद्धिकरण के लिए विश्राम घाट पर हुआ श्रमदान

मथुरा में यमुना शुद्धिकरण के लिए विश्राम घाट पर हुआ श्रमदान

केंद्रीय जल संसाधान मंत्रालय के नमामि गंगे परियोजना में स्वच्छता पखवाड़े (16 से 31 मार्च तक) के तहत यमुना प्रदूषण मुक्ति के लिए जनजागरुकता के उद्देश्य से शहर में पदयात्रा निकाली गई। इसके पश्चात यमुना...

मथुरा में यमुना शुद्धिकरण के लिए विश्राम घाट पर हुआ श्रमदान
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 30 Mar 2017 11:41 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय जल संसाधान मंत्रालय के नमामि गंगे परियोजना में स्वच्छता पखवाड़े (16 से 31 मार्च तक) के तहत यमुना प्रदूषण मुक्ति के लिए जनजागरुकता के उद्देश्य से शहर में पदयात्रा निकाली गई। इसके पश्चात यमुना के विश्राम घाट पर पौधरोपण और श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा जिले के अधिकारी व यमुना भक्त शामिल हुए।

गुरुवार को सुभाष इंटर कालेज से यमुना प्रदूषण मुक्ति के लिए पदयात्रा निकाली गई। इसमें स्थानीय यमुना भक्तों के अलावा केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजय कुमार, नमामि गंगे परियोजना के कार्यकारी निदेशक रोजी अग्रवाल और परियोजना के कमिश्नर डा. मेहरा, सीडीओ मनीष कुमार वर्मा, यमुना कार्ययोजना के याचिकाकर्ता गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी और भाजपा जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह आदि ने सहभागिता की। पदयात्रा यमुना के विश्राम घाट पर पहुंची, जहां एक सभा का आयोजन हुआ। सभा में जल संसाधन मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजय कुमार ने कहा कि मंत्रालय पूरे भारत की नदियों पर काम कर रहा है, इनमें गंगा और यमुना को वरीयता पर रखा गया है। इन दोनों नदियों पर नमामि गंगे परियोजना के तहत और ध्यान दिया जाएगा। आने वाले समय में यमुना से जुड़ी समस्याओं पर मंत्रालय सार्थक पहल करेगा। नमामि गंगे परियोजना को और भी प्रभावी तरीके से क्रियान्वित किया जाएगा।

यमुना कार्ययोजना के याचिकाकर्ता गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने कहा कि ब्रज का आधार यमुनाजी हैं, जब तक नाले और रासायनिक कचरे का बहाव यमुना में बंद नहीं किया जाएगा, तब तक यह स्वच्छ नहीं हो सकती। इसके अलावा दिल्ली से स्वच्छ पानी छोड़ा जाए।

सभा के पश्चात श्रमदान हुआ, जिसमें यमुना किनारे के पॉलीथीन आदि कचरा साफ किया गया। इसमें जल संसाधान मंत्रालय और नमामि गंगे परियोजना से जुड़े अधिकारियों व उनकी टीम के साथ साथ स्थानीय यमुना भक्तों ने भी बढ़चढ़कर भाग लिया। इसके पश्चात यमुना किनारे भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में नगरपालिका के ईओ डा. ब्रजेश कुमार, एक्सईएन जलनिगम निजामुद्दीन, सिद्धार्थ लोधी, विजय शर्मा, नट्टू पंडित आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें