फोटो गैलरी

Hindi Newsपिकअप की टक्कर से छात्रा की मौत

पिकअप की टक्कर से छात्रा की मौत

सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि जैसे साधुवेश का लोग दुरुपयोग करते हैं, ऐसे ही चुनाव में बुरका का दुरुपयोग होता है। ऐसे दर्जनों मामले में आए हैं, जिनमें मुस्लिम ही नहीं, हिंदुओं ने भी वोट डाले। यदि...

पिकअप की टक्कर से छात्रा की मौत
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 03 Mar 2017 11:30 PM
ऐप पर पढ़ें

सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि जैसे साधुवेश का लोग दुरुपयोग करते हैं, ऐसे ही चुनाव में बुरका का दुरुपयोग होता है। ऐसे दर्जनों मामले में आए हैं, जिनमें मुस्लिम ही नहीं, हिंदुओं ने भी वोट डाले। यदि महिला कांस्टेबल बुरका पहने वोटर की जांच करती है तो इसमें कोई बुराई नहीं है।

साक्षी महाराज शुक्रवार को परिक्रमा मार्ग स्थित अपने श्रीहरि आश्रम में आए थे। उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तीखा हमला किया। कहा कि उनका कहना है कि काम बोलता है, लेकिन राम मंदिर निर्माण में एक भी रुपया नहीं लगाया। वहां पर लाइट ही लगा देते, जबकि हज हाउस में उन्होंने करोड़ों रुपये लगाए हैं।

उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार ने प्रदेश के गांव-गांव में कब्रिस्तान बनवाए। इसके लिए करोड़ों रुपये लगाए। इसकी जानकारी होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कब्रिस्तान गांवों में बने तो श्मशान भी बने। इससे मुझे लगा कि कब्रिस्तान व श्मशान बनाने में ही सारी जमीन चली जाएगी। यह दुखद है। संतों में भी जलाने की नहीं भू समाधि की परंपरा है। यदि सारी जमीन कब्रिस्तान, श्मशान व समाधि में चली जाएगी तो विकास कहां होगा। इसलिए परंपराओं को बदलने की जरुरत है। अब दफनाने की जरुरत नहीं है। बहुत देशों ने शवों जलाने की परंपरा शुरू की है। अमेरिका में दफनाने की तीन साल की वेटिंग है। होटल में शव रखा जाता है। हिन्दुस्तान में भी जलाने की परंपरा होनी चाहिए। उन्होंने यह विचार बहस को सभी के सामने रखा है।

उन्होंने कहा कि उन्हें उन्नाव कार्यालय में किसी व्यक्ति ने फोन पर बम से उड़ाने की धमकी दी है। इस सबंध में प्रदेश सरकार को भी अवगत कराया है। प्रदेश सरकार सुरक्षा में भी भेदभावपूर्ण रवैया अपनाती है। उत्तर प्रदेश में जेड सुरक्षा थी, लेकिन प्रदेश सरकार ने उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा भी नहीं दी। उनके साथ सुरक्षा को एक सिपाही भी नहीं है।

पहली बार वृंदावन में होगी महाभारत कथा

वृंदावन। ब्रज में पहली बार महाभारत कथा का आयोजन वृंदावन के वैजयंती आश्रम में किया जाएगा। भारत माता मंदिर के आचार्य स्वामी गोविंददेव गिरि महाराज चार से 12 मार्च तक भक्तों को श्रवण कराएंगे। ठा. राधारमण मंदिर के सेवायत वैष्णवाचार्य पुंडरीक गोस्वामी महाराज ने बताया कि महाभारत वेदों का सार है। समाज को महाभारत का श्रवण अवश्य करना चाहिए, ताकि समाज में विघटन की स्थिति दूर हो सके। चार मार्च से शाम तीन से सात बजे तक महाभारत कथा होगी। 10 मार्च को ठा. राधादयित पाटोत्सव पर पुष्प अभिषेक, 11 मार्च को मन्माध्वगौड़ेश्वर वैष्णवाचार्य स्मृति उत्सव पर गुरु वंदना, 12 मार्च को गौर पूर्णिमा, अष्टप्रहर नाम संकीर्तन, गौपूजन एवं आरती एवं 13 मार्च को पुष्पों की होली होगी। डॉ.अच्युतलाल भट्ट महाराज होली लीला पर छह से 12 मार्च तक प्रात: नौ से 12 बजे तक प्रवचन देंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें