फोटो गैलरी

Hindi Newsप्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक चुनाव में रावत गुट का रहा कब्जा

प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक चुनाव में रावत गुट का रहा कब्जा

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाइयों के चुनाव नतीजे देर शाम तक आए। वर्तमान जिलाध्यक्ष रामकृष्ण रावत के समर्थित प्रत्याशियों ने राया और मांट को छोड़कर आठ ब्लॉकों के साथ नगर क्षेत्र में जीत...

प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक चुनाव में रावत गुट का रहा कब्जा
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 05 Dec 2016 09:10 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाइयों के चुनाव नतीजे देर शाम तक आए। वर्तमान जिलाध्यक्ष रामकृष्ण रावत के समर्थित प्रत्याशियों ने राया और मांट को छोड़कर आठ ब्लॉकों के साथ नगर क्षेत्र में जीत का झंडा गाड़ा। नौहझील और चौमुहां में निर्विरोध चुनाव हुआ।

विकास खंड मथुरा में अध्यक्ष पद पर उर्वशी त्रिपाठी ने अशोक प्रिय को 77 वोट से हराया, मंत्री पद पर सुशीला चौधरी निर्विरोध चुनी गईं। विकास खंड फरह में अध्यक्ष पद पर ललित शर्मा और भूपेंद्र झा मंत्री चुने गए। बलदेव में अध्यक्ष पद पर उपेंद्र पांडे ने संत कुमार को 117 मतों से हराया। मंत्री पद पर चंद्रभान ने 36 वोटों से अशोक कुमार को हराया। गोवर्धन में अध्यक्ष पद पर पुनेंद्र बाबू ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष विजय शर्मा को हराया। मंत्री पद पर हेमेंद्र ने जीत दर्ज की। विकास खंड नंदगांव में अध्यक्ष पद पर अनुराग गुप्ता ने लोकेश गोस्वामी को 10 वोट हराया। मंत्री पद पर राजेंद्र ने जीत दर्ज की।

राया में अध्यक्ष पद पर लोकेश शर्मा ने जयपाल को हराया और मंत्री पद पर नेपाल सिंह की जीत हुई। मांट में राजेश शर्मा अध्यक्ष और रामबाबू मंत्री चुने गए। विकास खंड नौहझील में अध्यक्ष पद पर वीरेंद्र सिंह और मंत्री पद पर महेश शर्मा तथा चौमुहां में अध्यक्ष पद पर रोहिताश सिंह निर्विरोध चुने गए। नगर क्षेत्र में रमाकांत शर्मा अध्यक्ष और जियाउल हक मंत्री पद पर जीते। चुनाव कराने को प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा, संरक्षक लल्लन मिश्रा, महामंत्री जबर सिंह यादव, उपाध्यक्ष शिवशंकर पांडेय, कोषाध्यक्ष संजय सिंह समेत 30 सदस्यीय समिति आई थी। चुनाव कराने में मंत्री लायक सिंह, मीडिया प्रभारी गौरव यादव का सहयोग रहा।

विजयी प्रत्याशियों का स्वागत किया

राया। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक चुनाव में अध्यक्ष व मंत्री चुने गए लोकेश शर्मा और नेपाल सिंह का शिक्षकों ने माला पहनाकर स्वागत किया। लोकेश को 271, जयपाल को 160, मोहन प्रकाश भारद्वाज को 33 मत मिले। आठ मत निरस्त किए गए। नेपाल सिंह को 246, शिखा मिश्रा को 194 मत मिले।

पुनेंद्र को मिले 245 मत

गोवर्धन। गोवर्धन ब्लॉक में पुनेंद्र बाबू अध्यक्ष, हेमेंद्र कुमार मंत्री चुने गए। बीआरसी पर हुई चुनाव प्रक्रिया में अध्यक्ष पद पर पूनेंद्र, विजय शर्मा, डोरीलाल, मंत्री पद पर ब्रद्धेश, हेमेंद्र कुमार व रजनी शर्मा ने नामांकन किया। पुनेंद्र को 245, विजय शर्मा को 76, मंत्री पद पर हेमेंद्र को 171, ब्रद्धेश को 80 मत मिले। नेम सिंह, तेजवीर सिंह, अशोक बौद्ध, पूरनचंद, भगवान सिंह, राम सिंह, राजकुमार ने स्वागत किया।

निर्विरोध हुआ चुनाव

नौहझील। ब्लॉक अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध हुआ। प्राथमिक विद्यालय बरौठ द्वितीय के शिक्षक वीरेंद्र सिंह अध्यक्ष एवं प्राथमिक विद्यालय नवीपुर के शिक्षक महेश कुमार शर्मा मंत्री चुने गए। दूसरी ओर गिर्राजशरण शर्मा, अविनाश शर्मा, अश्वनी शर्मा, किशन सिंह आदि अध्यापकों ने चुनाव का बहिष्कार किया।

छाता में मतदान स्थगित

छाता। विकास खंड में अध्यक्ष पद को मनोज कुमार शर्मा व राजेश चौधरी एवं मंत्री पद को जगदीश गौतम, तुहीराम समेत चार उम्मीदवार मैदान में थे, लेकिन मतदाता सूची में गड़बड़ी की जानकारी पर पीठासीन अधिकारी यतेंद्र सिंह ने मतदान स्थगित कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें